Bhagalpur Weather: 12 घंटे 32 मिनट तक सूर्य आसमान में रहेगा, बार‍िश की संभावना, जान‍िए आज का मौसम

Bhagalpur Weather भागलपुर सह‍ित पूर्व बि‍हार सीमांचल और कोसी के ज‍िलों में अभी धूप है। दोपहर तक धूप रहने की संभावना है। दोपहर बाद बार‍िश की संभावना है। इस बीच अभी बाढ़ की स्‍थ‍ि‍त‍ि बनी हुई है। नद‍ियों का जलस्‍तर ज्‍यादा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 10:11 AM (IST)
Bhagalpur Weather: 12 घंटे 32 मिनट तक सूर्य आसमान में रहेगा, बार‍िश की संभावना, जान‍िए आज का मौसम
भागलपुर में मौसम का हाल इस प्रकार है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: भागलपुर का मौसम सोमवार को बेहतरीन रहेगा। गर्मी से निजात मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ समय के लिए हल्की बारिश हो सकती है। रविवार की अपेक्षा तापमान में गिरावट आएगी। आज अधिकतम तापमान 32°C, तो न्यूनतम 26°C रहेगा। भागलपुर आज सुबह की शुरुआत धूप से हुई है। लोग परेशान हैं। 8 बजे ही कड़ी धूप है। हालांकि मौसम व‍िभाग के अनुसार धूप और छांव के बीच बादल छाए रहेंगे। धूप व छांव की स्थिति बनी हुई है। देर शाम बार‍िश हो सकती है। प‍िछले दो द‍िनों से संभावना रहने के बावजूद भागलपुर में बार‍िश नहीं हुई थी। 12 घंटे 32 मिनट तक सूर्य आसमान में रहेगा।आज हल्‍की बारिश हो सकती है। ऐसा ही मौसम बना रहेगा, तेज बारिश होने की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी होगी शहर और आसपास में बारिश नहीं होगी।

तोफिल गांव में गंगा का भीषण कटाव जारी

कहलगांव में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। खतरे के निशान से जलस्तर 83 सेंटीमीटर उपर पहुंच गया है। गंगा के साथ साथ अन्य कुंआ, भैना, गेरुआ, घोघा नदी के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। अनठावन बिरबन्ना पथ, एस डाइक चांयटोला पथ जलमग्न हो गया है। इन पथों में आवागमन बंद हो गया है। गंगा के जलस्तर में ज्यों ज्यों वृद्धि हो रही है कटाव की रफ्तार भी तेज होते जा रही है। कहलगांव बटेश्वरस्थान के बीच उपजाऊ जमीन कट कटकर गंगा में विलीन होती जा रही है। भूस्वामी कटाव को देख परेशान हैं। कटाव प्रभावित तोफिल गांव में भीषण कटाव हो रहा है, जहां कटाव निरोधी कार्य नहीं हुआ है।

अन्‍य ज‍िलों का मौसम

मुंगेर में अभी तक धूप नहीं नहीं निकला है हवा चल रही है। मौसम विभाग ने देर शाम तक बारिश होने की भी संभावना जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री है हवा की गति सात किमी प्रति घंटा है। लखसीराय में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस है। सुबह होते ही प्रचंड धूप से लोगों का सामना हो रहा है। आज भी कड़ी धूप अभी से ही महसूस की जा रही है। गर्मी काफी है। खासकर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अररिया में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है। सहरसा में सुबह से ही तेज धूप है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हवा नहीं चल रही है। जमुई में सुबह से तेज धूप थी लेकिन अचानक अभी से मौसम बदलाव आया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। बांका में सुबह धूप है।

chat bot
आपका साथी