Bhagalpur Weather Alert: कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में आज साफ रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट से रातें होंगे सर्द

Bhagalpur Weather Alert कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि न्‍यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। तापमान में गिरावट से रातें सर्द होंगी। मौसम का ये हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। साथ ही...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:34 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:34 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में आज साफ रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट से रातें होंगे सर्द
Bhagalpur Weather Alert: कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में आज मौसम साफ रहेगा।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert:  आज मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिलेगी। बारिश के आसान बिल्‍कुल नहीं है। मौसम का ये हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, अररिया और किशनगंज में रहेगा।  

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकत तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को भी न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान यही था। हालांकि न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दिख रही है। इससे रातें सर्द होंगी।

बांका में अधिकतम तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार दिन में मौसम साफ रहेगा। सहरसा में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

जमुई में आज बुधवार को दिन में धूप खिले रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम साफ रहेगा। अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है। पूर्णिया में भी मौसम का साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कोसी के कुछ इलाकों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन में छह से आठ किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। धूप-छांव की स्थिति रहने की भी संभावना है। इस दौरान तापमान उच्चतम 29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

कटिहार में सुबह में हल्की धूंध छायी रह सकती है। दिन में मौसम साफ रहेगा एवं धूप निकलेगी। हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी