Bhagalpur Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी; पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी इलाके में कहीं बारिश तो कहीं धूप

Bhagalpur Weather Forecast बिहार के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में कहीं बारिश तो कहीं धूप है। सुबह से ही कुछ जिलों में जोरदार बारिश हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:12 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:12 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: भारी बारिश की चेतावनी; पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी इलाके में कहीं बारिश तो कहीं धूप
आज भी बिहार में बारिश की संभावना बनी हुई है।

ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bihar Weather Forecast: बुधवार को भी छाए रहेंगे बादल, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार से तेज बारिश का पूर्वानूमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। भागलपुर में सुबह काफी बारिश हुई। सात बजे के बाद बारिश रुकी हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद फिर भागलपुर में बारिश होगी। बीएयू मौसम विभाग के अनुसार अभी लगातार बारिश होते रहने की संभावना हुई है।

भागलपुर में हल्की फुहार के साथ मंगलवार रात से ही मौसम सुहाना हो गया है। रात भर हल्की बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं खिला है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की माने तो हल्की बारिश होने के आसार हैं। अचानक उमड़ता गरजता हुआ बादल छा जाएगा और गरज के साथ हल्की बारिश की बूंदे पढ़ने लगेगी। वज्रपात की भी संभावना है। फिलवक्त ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तेज बारिश होने के आसार नहीं हैं। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है। धान की रोपनी जल्द आरंभ हो जाएगी। मौसम की अनुकूलता के कारण इस बार धान की बेहतर पैदावार होने की संभावना है।

मुंगेर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान सुबह चार बजे से बारिश शुरू हुई। अभी आसमान में बादल छाए हैं, धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताया है। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे है।

जमुई में सुबह पांच बजे सुबह से बारिश हो रही है। धूप नहीं निकली है। लखीसराय में भी अल सुबह से तेज बारिश हो रही है। अभी भी बारिश हो ही रही है। अब तक आकाश में बादल छाए हैं। धूप नहीं निकली है। कटिहार में बादल छाया है। सुबह बारिश हुई। हल्की हवा चल रही है। किशनगंज में रात में बारिश हुई है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। बांका में सुबह बारिश हुई है। अभी भी बादल है। मौसम में नरमी है। अररिया में रातभर बारिश हुई है। सुबह आठ बजे से बारिश बंद हुई है। खगड़िया में गर्मी और उमस है। मेघ लगा हुआ है।

chat bot
आपका साथी