Bhagalpur Weather Alert: तीन किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, आसमान रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं

Bhagalpur Weather Alert आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का ये हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:26 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:26 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: तीन किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, आसमान रहेगा साफ, बारिश के आसार नहीं
Bhagalpur Weather Alert: आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप खिल गई है। इससे ठंड का प्रभाव कम दिख रहा है। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव भी देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में सुबस सुबह कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का ये हाल अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम ठंड का प्रकोप दिखेगा। दिन में धूम खिलेगी। बारिश के आसार नहीं हैं। 

मौसम का ये हाल कमोबेश कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर के अलावा बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, सहरसा, अररिया और किशनगंज में बना रहेगा। पूर्णिया और आसपास के इलाके में आज अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीरद है। सुबह कुहासा छाया रहेगा। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने के आसार हैं।

मुंगेर में आज अधिकतम-27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीाद है। इस दौरान हवा की गति-दो किमी के आसपास रहेगी। वहीं, किशनगंज में आज अधिकतम तापमान - 27 और न्यूनतम तापमान - 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीकद है।

कटिहार में आज तापमानअधिकतम- 28.2 डिग्री और न्यूनतम-16.3 डिग्री के आसपास रहने की उम्मी द है। सुबह में धुंध छाया रहेगा एवं धूप देर से निकलेगी। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा एवं तापमान में कमी आएगी। हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। इससे ठंड का एहसाह होगा। हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं।  

जमुई और आसपास के इलाकों में दिन में आंशिक रूप से धूप खिले रहेंगे। रात्रि में ठंड बढ़ने का एहसास। 28.0 अधिकतम तापमान व 14.0 न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीहद है। बांका में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 उिग्री के आसपास रहने की उम्मीबद है। अररिया में सूर्योदय: 06:15 और सूर्यास्त: 04:49 बजे होगी। 

chat bot
आपका साथी