Bhagalpur Weather Alert: कल से तापमान में होगा गिरावट, 12 से 14 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा न्‍यूनतम तापमान

Bhagalpur Weather Alert कल से तापमान में गिरावट आएगी। न्‍यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। अभी न्‍यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रिकार्ड की जा रही है। मौसम का ये हाल कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के....

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:09 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: कल से तापमान में होगा गिरावट, 12 से 14 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा न्‍यूनतम तापमान
Bhagalpur Weather Alert: कल से तापमान में गिरावट आएगी।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के इलाकों में कल से तापमान में गिरावट आएगी। न्‍यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। अभी इन इलाकों में न्‍यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच दर्ज की जा रही है। 

मौसम विभाग की माने तो पांच द‍िसंबर यानी आज मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम पूरी तरह शुष्‍क रहेगा। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कटिहार में आज अधिकतम- 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह में धुंध छाया रहेगा एवं धूप देर से निकलेगी। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा एवं तापमान में कमी आएगी। हवा की गति 18 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है।

पूर्णिया में अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान सुबह कुहासा छाया रहेगा । दिन में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं, सहरसा और सुपौल में के आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान: 16 डिग्री और अधिकतम तापमान: 28 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। किशनगंज में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम बदलते ही बढ़ रही मौसमी बीमारियों का प्रकोप

संस,जलालगढ़ (पूर्णिया) : मौसम बदलने के साथ अब ठंड का प्रभाव बढऩे लगा है। लोगों को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पर रहा है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य रोगों का शिकार हो रहे हैं। वहीं कोरोना का भय भी सताता है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार हर सर्दी, खांसी, बुखार कोरोना नहीं होता है। मौसम में परिवर्तन के कारण अन्य वायरल इंफेक्शन के साथ सर्दी, खांसी आम बात है। ऐसे मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

शरीर में घट जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

इस संबंध मेंं डा.प्रमोद दूबे कहते हैं कि ठंड के दिनों में कई सारी बीमारियां घेरने लगती है। जिसका एक कारण होता है रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना। इसलिए लोग जल्द फ्लू और बीमारियों की चपेट में आ जाते है। सर्दी के दिनों में आम तौर पर सांस लेने में तकलीफ हो सकती है लेकिन अस्थमा के रोगियों को इससे बहुत दिक्कत हो सकती हैं। ठंडी हवा या ठंडे स्थानों पर जाने से समस्या गंभीर हो सकती हैं। इससे बचने के लिए मालिश और सही व्यायाम अपनाने की जरूरत है। साथ ही अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखना होगा।

बताया कि इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर अधिक होता है। दिन में गर्मी तो शाम, रात व सुबह में ठंड का आभास होता है। जिससे शरीर को संतुलन बनाने में समस्या होती है। ऐसे में हल्का ठंड भी शरीर पर असर कर जाता है। यह ब्लडप्रेशर व दिल की समस्या वाले, खून की कमी वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है। ऐसे समस्या वाले लोगों को इस मौसम में और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के कारण ब्लडप्रेशर बढऩे व रक्त का थक्का जमने और हर्ट के सिकुडऩे की समस्या से हर्ट अटैक, ब्रेन हेम्रेज जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए वर्तमान समय के ठंड से बचाव आवश्यक है। किसी तरह की समस्या हो तो चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी