Bhagalpur Weather Alert: सुबह से बारिश, तापमान हुआ कम, वज्रपात की संभावना, जानिए... सोमवार को कैसा रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather Alert मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। आज सुबह से बारिश हो रही है। पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी में वज्रपात की संभावना है। रुक-रुक कर लगातार बारिश होगी। कल भी वर्षा की संभावना है। तापमान कम होगा।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। भागलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल गया है। दो दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील की गई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार हैं। जिले में ठनका गिरने की संभावना जताई गई है।
बताया गया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से में अभी कम दबाव का एक क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर आसपास के इलाकों के मौसम में भी देखने को मिलेगा। अचानक हवा तेज चलने लगेगी। बिजली चमकने लगेगी। बादल उमडऩे-घुमडऩे लगेंगे। तेज हवा से ठंडक का एहसास होगा। अररिया में सुबह पांच बजे से बूंदा बांदी हो रही है। पूर्णिया में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है तथा आकाश में घने बादल छाए हुए हैं। कटिहार में आसमान पर बादल छाया है। हल्की बूंदा बांदी हुई। किशनगंज में बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांदी हो रही है। सहरसा में मौसम बदला-बदला सा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह बूंदाबांदी हुई है।
बता दें कि मानसून की बारिश अब खत्म हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से सूबे का मौसम सामान्य बना हुआ था। गर्मी बढ़ गई थी। मुंगेर में मौसम का मिजाज सुबह से बदला हुआ है। देर रात तेज हवा के साथ बारिश भी हुई थी। कृषि विज्ञान केंद्र के वीरेंद्र कुमार के अनुसार देर शाम तक बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 25 है पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अररिया में सुबह पांच बजे से बूंदा बांदी हो रही है। भागलपुर में भी बारिश हो रही है। बारिश हल्की है। रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।