Bhagalpur Weather Alert: धूप के साथ सुबह की शुरुआत, ग्रामीण इलाके में कोहरे का भी दिख रहा असर

Bhagalpur Weather Alert भागलपुर और आसपास के इलाके में सुबह की शुरुआत धूप के साथ हो रही है। हालांकि इस दौरान ग्रामीण इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है। मौसम का ये हाल कोसी सीमांचल और पूर्व बिहार के...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:15 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: धूप के साथ सुबह की शुरुआत, ग्रामीण इलाके में कोहरे का भी दिख रहा असर
Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर और आसपास के इलाके में मौसम का हाल।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर और आसपास के जिलों में आज भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह धूप के साथ होगी। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। आप पूरे दिन धूप खिली रहेगी। हालांकि सुबह ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। 

बांका और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। बांका कृष‍ि व‍िज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी कुछ दिनों के लिए स्थिर रहेगा। खेती किसानी के लिए यह अनुकूल है। जिले में धान की कटाई 80 फीसद तक हो गई है। किसान रबी फसल की बुआई करने में जुटे हैं।

वहीं, मुंगेर में आज अधिकतम तापमान: 28न्यूनतम तापमान: 15 डिग्री के आसपास रहेगी। इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे रहेगी। मधेपुरा में गुरूवार को पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह व शाम में कोहरा रहेगा। दिन में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। तापमान उच्चतम : 26 डिग्री और न्यूनतम : 16 के आसपास रहने की उम्‍मीद है।

किशनगंज और अररिया में भी आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। सूर्यास्त 04.47 बजे और सूर्योदय 06.15 होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है।कटिहार में आज अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है। सुबह में धुंध छाया रहेगा एवं धूप देर से निकलेगी। दोपहर बाद मौसम में कुछ बदलाव होगा एवं तापमान में कमी आएगी। हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है।

जमुई में आज दिन में आंशिक रूप से धूप खिले रहेंगे । रात्रि में ठंड बढ़ने का एहसास। हालांकि इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 14.0 डिग्री के आसपास रहने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी