Bhagalpur Weather Alert: विदा हुआ मानसून, ठंड की दस्तक, भागलपुर समेत कई जिलों का ये रहा तापमान

Bhagalpur Weather Alert अब बारिश की संभावना है। मानसून भी समाप्‍त हो गया है। ठंड ने दस्‍तक दे दी है। हालांकि कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होगी। दीपावली और छठ पर्व में ठंड ज्‍यादा रहेगा। लोग जल्‍दी से ठंड का कपड़ा पहनने लगेंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:53 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: विदा हुआ मानसून, ठंड की दस्तक, भागलपुर समेत कई जिलों का ये रहा तापमान
भागलपुर जिले में आज का मौसम इस प्रकार है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में ठंड की शुरुआत हो गई है। सुबह-सुबह लोग ठंड महसूस करते हैं। तापमान गिरा रहा है। तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

29 अक्‍टूबर तक बारिश नहीं

29 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और रात में लोगों को हल्की ठंड है। कुछ ऐसी हीं स्थिति कुछ दिनों तक बने रहने के आसार हैं। 25 अक्‍टूबर को पूरी तरह लौट गया। जून से भारत में मानसून सक्रिय है। लेकिन मानसून समाप्‍त होने के बाद भी बारिश की संभावना है। भागलपुर का अधिकतम आपमान 30.4 डिग्री सेल्सियस की संभावना है। 

मुंगेर में धूप नहीं है गुलाबी ठंड का भी एहसास हो रहा है कृषि विज्ञान केंद्र के मुकेश कुमार के अनुसार जिले का तापमान अधिकतम 30 और न्यूनतम 22 है। दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

भागलपुर में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। 10 दिनों में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ जाएगा। हल्‍की धूप खिली है आज यहां।तापमान लगातार कम हो रहा है। रात में लोग अब पंखा  बंद करके सोने लगे हैं। पतली चादर का लोग सहारा लेते हैं।  मधेपुरा में मंद-मंद हवा चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। अभी तक धूप नहीं है।

यहां बता दें कि भागलपुर में बारिश से कारण हाल में कई दिनों तक परेशानी होती रही। जगह जगह जलजमाव था। बारिश के बाद कई घंटों में सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। बाढ़ का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। नदियों का जलस्‍तर तेज है। फसलों को काफी नुकसान हुआ है। धान की फसल के अलावा स‍ब्‍जी को भी नुकसान हुआ। कई दिनों तक यहां बारिश हुई थी। अब इसकी संभावना नहीं है।    

chat bot
आपका साथी