Bhagalpur Weather Alert: आज से होगी बारिश, 20 अक्‍टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव, जानिए... रविवार को कैसा रहेगा मौसम

Bhagalpur Weather Alert पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह साफ था। दुर्गा पूजा के दौरान बारिश नहीं हुई। अब संभावना है कि आज से बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। तापमान कम होगा। खेतों में बारिश की जरुरत है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: आज से होगी बारिश, 20 अक्‍टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव, जानिए... रविवार को कैसा रहेगा मौसम
भागलपुर में आज सुबह का तापमान इस प्रकार है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार हैं। रविवार से बारिश होने की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन्न हो जाने के कारण मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। रविवार से 20 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी। जहां तहां छिटपुट बारिश होगी। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। बारिश के बाद और हवा तेज चलने के कारण तापमान में गिरावट होगा। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगा। बारिश से खेती किसानी में फायदा होगा। 

मुंगेर में मौसम साफ है, धूप भी है। हवा चल रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के विजेंद्र कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 है हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे है। भागलपुर में सुबह धूप ख‍िली है। संभावना है कि आज बारिश होगी। किशनगंज में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। कटिहार में मौसम साफ है। लखीसराय में सुबह होते ही तीखी धूप है। गर्मी भी काफी है। हर तबका सुबह से इस कारण परेशान है। आज का तापमान 32-26 डिग्री सेंटीग्रेड है।

दुर्गा पूजा में मौसम ने दिया साथ 

शक्ति की देवी मां दुर्गा के अराधना का त्योहार नवरात्र पर मौसम का मिजाज काफी गर्म दिखा। इस दौरान बारिश नहीं हुई। दुर्गा पूजा के त्योहार पर गुलाबी ठंड का एहसास होने लगता है। इस बार मेला घूमने आए श्रद्धालुओं को गर्मी और उमस के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेला की भीड़ में लोग तुरंत पसीने से तरबतर हो जा रहे थे। यही कारण था कि मेला में लोगों की भीड़ रूक नहीं रही थी। उमस और गर्मी से परेशान लोग थोड़ी देर बाद ही घर लौटते दिखाई दिए। मेला घूमने आई रजनी देवी, संगीता कुमारी आदि ने कहा कि पहली बार दुर्गा मेला में ऐसी गर्मी देखने को मिली। पूर्व के वर्षों में अधिक रात होने पर मेला में ठंड का एहसास होने लगता था। इस बार गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया। मौसम का असर बाजार पर भी पड़ा।

chat bot
आपका साथी