Bhagalpur Weather Alert: सीमांचल, कोसी व पूर्व बिहार में भारी बारिश के आसार, गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन

Bhagalpur Weather Forecast मानसून के कारण आज पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मानसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है। धान की फसल को लाभ होगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:30 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: सीमांचल, कोसी व पूर्व बिहार में भारी बारिश के आसार, गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन
सीमांचल, कोसी व पूर्व बिहार में भारी बारिश के आसार।

ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast: बिहार के कई जिलों में मानसून की मेहरबानी बनी हुई है। जून से अब तक मानसून ने भागलपुर सिहत सीमांचल, कोसी और पूर्व बिहार में अधिक बारिश कराई है। मानसून की ट्रफ कई राज्यों से गुजर रही है। अगले 24 घंटों के दौरान अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, बांका आदि जिलों में मेघ गर्जन व भारी बारिश का पूर्वानुमान है, वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भागलपुर में बारिश की संभावना

भागलपुर, बांका व मुंगेर समेत इसके पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि अभी धूप है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार राज्य के 14 जिलों में 20 फीसद अधिक, 20 जिले में सामान्य बारिश हुई। राज्य भर में 19 फीसद अधिक बारिश हुई।

मुंगेर का मौसम पूरी तरह साफ है। हालांकि, सुबह में बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बारिश की संभावना है जिले में हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे है। कटिहार में धूप छांव की स्थिति है। आद्रता अधिक रहने से उमस है। अगले दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा है। किशनगंज में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। 24 घंटे तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। बांका में धूप खिली है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। खगड़िया में अभी तक मौसम साफ है। भागलपुर में सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। शाम के समय बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्णिया, सहरसा, सुपौल आदि में भी बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी