Bhagalpur Weather Alert: चिंता ना करें, आज नहीं होगी बारिश, ठंड ने दी दस्‍तक, तीन दिन में 150 MM वर्षा

Bhagalpur Weather Alert अब बारिश की संभावना नहीं है। तीन दिन में हुई 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश। पिछले वर्षों 2014 से अब तक सिर्फ 2017 में ज्यादा हुई बारिश। पिछले 10 वर्ष का रिकार्ड टूटा। ठंड ने दस्‍तक दे दी है। तापमान कम होगा।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 06:24 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 06:24 AM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: चिंता ना करें, आज नहीं होगी बारिश, ठंड ने दी दस्‍तक, तीन दिन में 150 MM वर्षा
लगातार बारिश होने से धान की फसल क्षतिग्रस्‍त है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। मौसम ने इस कदर करवट बदला कि मात्र तीन दिन में 150 मिलीमीटर बारिश भागलपुर में हुई। सिर्फ 2017 को छोड़ दें तो पिछले 10 वर्ष में अक्टूबर माह में इतनी बारिश नहीं हुई। अर्थात बारिश ने विगत एक दशक का रिकार्ड तोड़ दिया। बारिश से शहर और आसपास का क्षेत्र पानी-पानी हो गया। लोग तीन दिनों में ही असहज हो गए। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेती किसानी को भी बारिश से नुकसान हुआ है। भागलपुर सहित पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल में आज सुबह बादल छाया हुआ है। लेकिन बार‍िश की संभावना नहीं है। 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम सामान्य रहेगा। बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई है, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम साफ होते ही धीरे-धीरे अभी दिन गर्म होगा और सुबह-शाम में हल्की गुलाबी ठंड लगेगी। निम्न दबाव का क्षेत्र छंट गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। हवा की गति थोड़ी तेज रहेगी। धीरे-धीरे आसमान से बादल छंटने लगेंगे और आसमान साफ हो जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में फिलवक्त बारिश के आसार नहीं हैं। 15 नवंबर के आसपास ठंड आरंभ हो जाएगा। अधिक बारिश होने के कारण कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।

पिछले वर्ष में अक्टूबर माह में बारिश

2014 84.6 2015 11.4 2016 31.2 2017 237 2018 76.2 2019 23.4 2020 20.8 2021 198.8 अब तक

चहुंओर जलजमाव

लगातार बारिश के कारण खेत, नली, गली, ग्रामीण पथ, मुख्य सड़क सहित मुहल्ला, बाजार सभी जगह जलजमाव हो गया है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सबौर का प्रेम नगर, मुख्य बाजार, सबौर थाना का पथ जलमग्न है। उधर, शहर के बाजार की स्थिति नारकीय हो गई है। हडिय़ा पट्टी, लोहा पट्टी, भोलानाथ पुल, कोयलाडीपो, आदमपुर, आदि जगहों पर चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। सुबह से दिन भर लगातार बारिश होती रही। शाम से बारिश रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली और घर से बाहर निकल सका।

chat bot
आपका साथी