Bhagalpur: गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नहीं निकली बारात

भागलपुर के कहलगांव के बटेश्वरस्थान स्थान घाट पर स्नान करने के दौरान हुई घटना मृतकों में एक अंतीचक थाना क्षेत्र के मलकपुर का तो दूसरा मुंगेर के असरगंज का रहने वाला था। शादी की खुशियां मातम में बदलीं नहीं निकली बारात।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:12 PM (IST)
Bhagalpur: गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नहीं निकली बारात
कहलगांव में गंगा मेंं डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। बटेश्वरस्थान घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में अंतीचक थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव राम का 25 वर्षीय पुत्र विपलेश कुमार और मुंगेर जिले के असरगंज तारापुर के ब्रह्मदेव साह के 24 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं।

सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रामावतार यादव, मुखिया ललिता देवी घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थानीय मछुआरों के प्रयास से दोनों शवों को नदी से निकालवाया। दोनों युवकों के स्वजन शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए शव अपने अपने घर अंतिम संस्कार के लिए लेते गए। विपलेश के चचेरे भाई यमुना राम के पुत्र सागर राम की आज ही शादी होने वाली थी। विपलेश अपने साथी आशीष के साथ विवाह समारोह में शामिल होने आया था।

बताया जाता है कि दिन में विपलेश अपने दोस्त एवं अन्य संबंधियों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। स्नान करने के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए। इस दौरान अन्य लोग तो तैरकर निकल गए, लेकिन दोनों दोस्त विपलेश और आशीष डूब गए। घर और गांव सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीण एवं स्वजन दौड़ कर घाट पर पहुंचे। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घाट पर स्वजन के रोने विलखने के चलते स्थिति हृदयविदारक बनी हुई थी। घटना के कारण शादी टल गई और बारात नहीं निकली।

विपलेश एवं आशीष दोनों पटना में एक साथ रहकर रेलवे की तैयारी कर रहे थे। आशीष अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। आशीष के डूबने की मौत की सूचना मिलते ही असरगंज से स्वजन आए और शव लेते गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि दोनों के परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए शव लेते गए। इस घटना को लेकर मलकपुर गांव में मातम छाया हुआ है। लोग शोक में डूब गए हैं। स्‍वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

chat bot
आपका साथी