Bhagalpur: दहेज नहीं देने पर दामाद ने ससुर को पीट दिया, बोला-बेटी को छोड़ देंगे

दहेज उत्‍पीड़न भागलपुर में एक दामाद द्वारा ससुर की पिटाई का मामला सामने आया है। दामाद ने ससुर को जख्मी कर दिया। ससुर ने अपने दामाद और बहनोई पर केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:55 AM (IST)
Bhagalpur: दहेज नहीं देने पर दामाद ने ससुर को पीट दिया, बोला-बेटी को छोड़ देंगे
दहेज उत्‍पीड़न : दामाद से ससुर को पीट दिया।

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। दामाद द्वारा दहेज में बाइक व नकदी की मांग करने पर ससुर ने असमर्थता जताई तो दामाद ने ससुर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। ससुर ने अपने दामाद व बहनोई के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। सुल्तानगंज प्रखंड के अठगामा गांव निवासी बटेश्वर मंडल ने पुलिस को बताया कि इसी वर्ष होली के दिन मेरी बेटी साजल कुमारी की शादी अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो पानी टंकी निवासी अजित मंडल उर्फ बंटी मंडल के साथ हुई है। कुछ दिन बाद ही दामाद अजित फोन पर दहेज के रूप में एक बाइक व दो लाख रुपये नकद देने का दबाव बनाने लगा। असमर्थता जताई तो दामाद ने मेरी बेटी को छोड़ देने की धमकी दी। सोमवार को जब मैं सब्जी बेचने अकबरनगर बाजार पहुंचा तो दामाद अजित व बहनोई सुबोध ने मेरे साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

अकबरनगर पुलिस ने मारपीट के आरोपित इंग्लिश चिचरोंन निवासी टुन्ना खान को गिरफ्तार किया है। वह दस महीने से फरार चल रहा था। गांव के ही राहित खान ने मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए आठ लोगों को आरोपित बनाया था।

घर बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन जख्मी

अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरोंन गांव में घर बनाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। तीन लोग जख्मी हो गए। दोनो पक्षों ने थाने में आवेदन देकर कुल छह लोगों को आरोपित बनाया है। सुमित्रा देवी ने बताया कि मेरा देवर सुधीर रजक, उसकी पत्नी सपना देवी व पुत्र सोमू कुमार घर बनाने के दौरान मेरे दीवार से कुछ न कुछ फेंक देता है। इसका विरोध करने पर मारपीट की। मेरा पुत्र विभाष कुमार व प्रभाष कुमार के साथ भी मारपीट की। दूसरे पक्ष की सपना देवी ने विभाष कुमार, प्रभाष कुमार व सुमित्रा देवी सहित तीन लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी