Bhagalpur: बोला शादी करेंगे, रोज करता था गंदा काम, प्रबुद्ध लोग ने पहल की तो और मामला बिगड़ा

भागलपुर के शादी के नाम पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसके बाद से तनाव है। हबीबपुर पुलिस ने आरोपित पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर तनाव शादी कराने की प्रबुद्ध लोग कर रहे पहल।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:04 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:04 AM (IST)
Bhagalpur: बोला शादी करेंगे, रोज करता था गंदा काम, प्रबुद्ध लोग ने पहल की तो और मामला बिगड़ा
शादी के नाम पर यौन शोषण का मामला है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने के मामले में घंटों हंगामा हुआ। हंगामे के बाद युवती अपने माता-पिता के साथ सिटी एएसपी शुभम आर्या के पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। सिटी एएसपी के निर्देश पर हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृपा सागर ने आरोपित पक्ष से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ चल रही है। इधर, सामाजिक स्तर पर दोनों की शादी कराने की पहल की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित मु. सन्नी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

पीडि़ता के स्वजनों ने बताया कि जब आरोपित मु. सन्नी के माता-पिता को उसके करतूत की जानकारी दी तो वे शादी कराने को राजी हो गए पर लड़का ही शादी से मुकर गया। शादी के एवज में एक लाख नकद और बाइक मांगने लगा, नहीं तो दूसरी जगह शादी करने की धमकी देने लगा। इसको लेकर 22 अक्टूबर को पंचायत भी बैठी थी, जहां लड़की को ही बदचलन साबित करने की कोशिश की। 11 सौ रुपये का जुर्माना देना पड़ा। दोनों के सामाजिक बहिष्कार की बात की जाने लगी थी।

शादी के नाम पर यौन शोषण का मामला 

प्रबुद्ध लोग लगातार इस मामले को लेकर गंभीर बने हुए हैं। सामाजिक स्‍तर पर इस मामले को सुलझाया जा रहा है। लेकिन बात नहीं बन रही है। कहा जा रहा है कि लड़का ही राजी नहीं है। शादी के नाम पर लगातार यह मामला सामने हैं। पहले भी इस प्रकार का मामला सामने आ रहा है। 

भाभी को डायन बता देवर ने पीटा

अकबरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बता उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। महिला ने थाने में अपने देवर कुंदन मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात देवर अचानक मेरे पास आया और डायन बताकर मेरे साथ मारपीट करने लगा। विरोध करने पर घर से बाहर खींचकर भी मारपीट की। साथ ही केस करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने देवर से अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी