Bhagalpur politics : जदयू ने जिले के पांच प्रखंडों के अध्यक्ष को हटाया, जानिए आखिर... क्‍यों लिया जिलाध्‍यक्ष ने यह फैसला

जनता दल यूनाइटेड ने भागलपुर जिलाध्‍यक्ष ने अपने कई प्रख्रंड अध्‍यक्षों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिले के सात प्रखंड अध्यक्षों को हटा दिया है। वहां नए प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए। जदयू ने कहलगांव गोराडीह सन्हौला जगदीशपुर एवं सुल्तानगंज के प्रखंड अध्यक्षों पर कार्रवाई की है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:55 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:55 AM (IST)
Bhagalpur politics : जदयू ने जिले के पांच प्रखंडों के अध्यक्ष को हटाया, जानिए आखिर... क्‍यों लिया जिलाध्‍यक्ष ने यह फैसला
भागलपुर में जदयू के प्रखंड अध्‍यक्ष पर बड़ी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जनता दल यूनाइटेड ने भागलपुर के सात प्रखंड अध्यक्षों को हटा दिया है। वहां नए प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए हैं। जदयू ने कहलगांव, गोराडीह, सन्हौला, जगदीशपुर एवं सुल्तानगंज के प्रखंड अध्यक्षों को हटाया है। कहलगांव में दिवाकर सिन्हा की जगह मनोहर लाल मंडल, गोराडीह में नरेश मंडल की जगह संजीत राय, सन्हौला में मतवाला कुमार की जगह राकेश यादव, जगदीशपुर में अबरार आलम की जगह गुरूदेव मंडल और सुल्तानगंज में अमित कुमार रवि की जगह सदानंद कुमार को नए प्रखंड अध्यक्ष की नई जिम्मेवारी दी गई है। जबकि पीरपैंती, सबौर, नाथनगर एवं शाहकुंड में पुराने अध्यक्षों को ही ही जिम्मेवारी दी गई है।

नए प्रखंड अध्यक्षों के चयन पर जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्ताव ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि नई टीम नई उर्जा के साथ काम करेगी, ऐसी आशा है। उन्‍होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू की संयुक्‍त रूप से सरकार है। सरकार बेहतर कार्य कर रही है। नीतीश कुमार के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल में लोगों का विकास हो रहा है। उन्हें बधाई देने वालों में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, संजय साह, संजय राम, सुभाष कुशवाहा, उदय मिश्रा, दीपक गुप्ता, कुणाल रत्नप्रिय, सूर्य प्रकाश लाल, सुड्डू साईं आदि मुख्य रुप हैं।

अंजू कुशवाहा बनी भागलपुर जदयू की अध्यक्ष

बिहार प्रदेश महिला जनता दल यू की अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास और प्रदेश प्रभारी ने 36 जिलों में महिला जिला अध्यक्षों और लोकसभा प्रभारियों की सूची गुरूवार को जारी कर दी है। भागलपुर महिला अध्यक्ष की कमान फिर से अंजू कुशवाहा के हाथ में दी गई है। जबकि नवगछिया की कमान अंजनी कुमारी को मिला है। दूसरी ओर भागलपुर लोकसभा के प्रभारी की कमान सोनी कुमारी को मिली है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर जिला जदयू के अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा, संजय साह, सुड्डू साईं, दीपक गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, उदय मिश्रा भी शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी