Bhagalpur: गलत मीटर रिडिंग से लोग परेशान, सुधार के लिए कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे उपभोक्‍ता

गलत मीटर रिडिंग से भागलपुर के उपभोक्‍ता परेशान हैं। विभाग की ओर से मनमाना बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्‍ता इसमें सुधार के लिए भी कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला भी नहीं है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 10:24 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 10:24 AM (IST)
Bhagalpur: गलत मीटर रिडिंग से लोग परेशान, सुधार के लिए कार्यालय का चक्‍कर लगा रहे उपभोक्‍ता
गलत मीटर रिडिंग से भागलपुर के उपभोक्‍ता परेशान हैं।

संवाद सूत्र, अकबरनगर। अकबरनगर थाना क्षेत्र में आए दिन बिजली विभाग के लापरवाही कहे या मनमानी के चलते दर्जनों उपभोक्ता परेशान है। चार वर्ष में 74 हजार का बिजली विभाग ने दिया बिल। बुधवार को उपभोक्ता श्रीरामपुर निवासी लाले राय ने बताया कि बिजली विभाग के मीटर रीडिंग करने आए कर्मी ने मेरे मीटर से 74666रु का बकाया बिल दिया। बिल सुनते ही उपभोक्ता का पसीना छूटने लगा। उपभोक्ता ने जब कर्मी से पूछा कि 3 अक्टूबर 2017 को 3185 रु जमा किए है।

तो इतना बिल कैसे आ गया। दोनो में इस बात को लेकर बहस होने लगा इतने में आसपास के लोग जुट गए और मीटर चेक करने आए कर्मी से जब गलत बिल देने की बात कही कही गई और रीङ्क्षडग चेक करने को कहा तो कर्मी आनाकानी करने लगा। उपभोक्ता को ऑफिस आने की बहाना बना कर धीरे से निकल गया। इस तरह अकबरनगर पंचायत में दर्जनो उपभोक्ता को गलत बिजली बिल दिया गया।

कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से दिए गए बिलों को देखकर आम उपभोक्ताओं के तो होंश ही उड़ गए हैं और वे खासे परेशान हैं। ऐसे में विद्युत बिलों को जमा करने से ज्यादा इन्हें सुधरवाने वालों की भीड़ कंपनी कार्यालय में देखने को मिल रही है। जिससे नागरिकों में कंपनी के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। विभाग के द्वारा नियुक्त कर्मी मनमाने करते हुए लोगो से गलत बिल देकर बिल बसूलते है। जिसके कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। इस सम्बन्ध में शाहकुण्ड जेई ने बताया कि उपभोक्ता के ऑफिस आने के बाद जांच करने पर ही पता चल पाएगा कि बिल में क्या त्रुटि हुई है। इतना बिल क्यों दिया गया है।

तीन लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

संसू, जगदीशपुर :

थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मियों ने कनीय अभियंता कल्याणी प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान में संजय कुमार, चंद्रशेखर मंडल एवं सुदर्शन मंडल को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जेई कल्याणी प्रसाद ने तीनों आरोपितों पर क्रमश: एक लाख बीस हजार, 29 हजार दो सौ 94 रुपये और 57 हजार 659 रूपये का जुर्माना करते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।  

chat bot
आपका साथी