भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: जिले के सबसे बड़े और नक्सल प्रभावित प्रखंड में 9वें चरण में मतदान, ये रही पूरी Details

भागलपुर पंचायत मुखिया चुनाव 2021- 9वें चरण के तहत भागलपुर के सबसे बड़े और नक्सल प्रभावित प्रखंड पीरपैंती में मतदान होगा। यहां 28 पंचायतें हैं। इन पंचायतों में विभिन्न पदों पर मतदान होने हैं जिसके लिए मुकम्मल तैयारियां प्रशासन की ओर से की गई हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:03 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:03 AM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: जिले के सबसे बड़े और नक्सल प्रभावित प्रखंड में 9वें चरण में मतदान, ये रही पूरी Details
भागलपुर के पीरपैंती में 9वें चरण के तहत मतदान।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021 - जिले के सबसे बड़े व नक्सल प्रभावित प्रखंड पीरपैंती में पंचायत चुनाव 29 नवंबर को सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से जबकि ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता राजेश झा राजा व पुलिस अधीक्षक नगर वरीय प्रभार में रहेंगे।

प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

कतार में लग मतदाता कर सकेंगे मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) के पत्र के आलोक में पीरपैंती में मतदान का समय सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। अगर मतदाता मतदान समाप्ति के समय तक मतदान के लिए कतार में लगे रहेंगे तो सभी को मतदान का अवसर दिया जाएगा।

पीरपैंती प्रखंड

पंचायत : 28 मतदान केंद्र : 373 मतदान केंद्र भवन : 221 जिला परिषद : 04 पद पंचायत समिति सदस्य : 36 पद मुखिया : 28 पद वार्ड सदस्य : 369 पद सरपंच : 28 पद पंच : 369

नोट करें- इमरजेंसी नंबर, किसी भी प्रकार की समस्या पर करें संपर्क -जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115 -अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 7464052672 -प्रखंड नियंत्रण कक्ष: 8210250953

chat bot
आपका साथी