भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: 9़th Phase में नक्सल प्रभावित पीरपैंती में कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के नौवें चरण के तहत भागलपुर की सबसे बड़े प्रखंड पीरपैंती में मतदान सोमवार को होंगे। पीरपैंती नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं। लिहाजा सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:55 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:55 AM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: 9़th Phase में नक्सल प्रभावित पीरपैंती में कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान
मतदान केंद्र पहुंचने लगे मतदाता, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग

जागरण संवाददाता,  भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: जिले के सबसे बड़े व नक्सल प्रभावित प्रखंड पीरपैंती में आज मतदान है।  नक्सल प्रभावित पीरपैंती प्रखंड में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा, जबकि ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता राजेश झा राजा व पुलिस अधीक्षक नगर वरीय प्रभार में रहेंगे।

प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

कतार में लगे मतदाता कर सकेंगे मतदान

पीरपैंती में मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। अगर मतदाता मतदान समाप्ति के समय तक मतदान के लिए कतार में लगे रहेंगे तो सभी को मतदान का अवसर दिया जाएगा।

पीरपैंती प्रखंड

पंचायत : 28 मतदान केंद्र : 373 मतदान केंद्र भवन : 221 सहायक मतदान केंद्र : 03 चलंत मतदान केंद्र : 03 संवेदनशील मतदान केंद्र : 41 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 286 नक्सल प्रभावित : 45 कुल मतदाता : 190126 पुरुष मतदाता : 101774 महिला मतदाता : 88346 अन्य मतदाता : 06 मतदान कर्मी : 2232 गश्तीदल दंडाधिकारी : 202 सेक्टर दंडाधिकारी : 57 जोनल दंडाधिकारी : 09 सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02 ईवीएम कलस्टर की संख्या : 28 सहायक निर्वाची पदाधिकारी : 08

आदर्श मतदान केंद्र

-90-प्रोन्नत मध्य विद्यालय बसंतपुर उत्तरी भाग -151-उच्च विद्यालय इशीपुर कमरा नं. 1 -232-मध्य विद्यालय ओलापुर नया भवन कमरा नं. 1 -252-लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय मानिकपुर

वेब कास्टिंग मतदान केंद्र -90-प्रोन्नत मध्य विद्यालय बसंतपुर उत्तरी भाग -91-प्रोन्नत मध्य विद्यालय बसंतपुर दक्षिण भाग -98-मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर उत्तर भाग -99-मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर मध्य भाग -100-मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर दक्षिण भाग -198-मध्य विद्यालय पसाहीचक दक्षिण भाग -239-मध्य विद्यालय पीरपैंती बाजार क.नं. 1 -240-मध्य विद्यालय पीरपैंती बाजार कं.नं. 2 -252-लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय मानिकपुर उत्तरी भाग -253-लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय मानिकपुर दक्षिण भाग -273-मध्य विद्यालय गोविंदपुर उत्तरी भाग -274-मध्य विद्यालय गोविंदपुर दक्षिणी भाग

पीरपैंती में मतदान से संबंधित पद व उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य : 04-51 पंचायत समिति सदस्य : 36-227 मुखिया : 28-217 ग्राम पंचायत सदस्य : 369-1683 सरपंच : 28-183 ग्राम कचहरी पंच : 369-592

महत्वपूर्ण फोन नंबर जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115 अनुमंडल नियंत्रण कक्ष: 7464052672 प्रखंड नियंत्रण कक्ष: 8210250953

chat bot
आपका साथी