भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: 8वें चरण में कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में मतदान शुरू

भागलपुर पंचायत मुखिया चुनाव 2021 आठवें चरण के तहत भागलपुर के दो प्रखंड नाथनगर और सबौर में मतदान जारी है। वहीं कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में नियत समय पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। कई बूथों पर ईवीएम खराबी की सूचना है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:26 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:26 AM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: 8वें चरण में कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में मतदान शुरू
बिहार पंचायत चुनाव 2021- 24 को मतदान, 26 को रिजल्ट।

टीम जागरण, भागलपुर। बिहार पंचायत चुनाव 2021 के आठवें चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण प्रदेश के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021 की बात करें तो जिले के दो प्रखंड नाथनगर और सबौर में आज वोटिंग हो रही हैं। दूसरी तरफ, चाक चौबंद व्यवस्था के साथ  कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में भी मतदान जारी है।

सबौर और नाथनगर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आज बुधवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। इसको लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। बूथों पर बिहार पुलिस और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है। जिला स्तर के अधिकारियों की भी तैनाती रहेगी। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सबौर व नाथनगर में 7475 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है।

ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा। ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर उसे बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

सबौर के 34 मतदानकर्मी ड्यूटी से गायब, वेतन पर रोक

सबौर प्रखंड में पंचायत चुनाव की ड्यूटी से 20 मतदान कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं। इन कर्मियों के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। नाथनगर में भी कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं।

प्रखंड : सबौर

पंचायत : 13

मतदान केंद्र : 163

मतदान केंद्र भवन : 94

सहायक मतदान केंद्र :10

चलंत मतदान केंद्र : 00

संवेदनशील मतदान केंद्र : 19

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 144

कुल मतदाता : 94122

पुरुष मतदाता : 49611

महिला मतदाता : 44509

अन्य मतदाता : 02

मतदान कर्मी : 978

गश्तीदल दंडाधिकारी : 88

सेक्टर दंडाधिकारी : 26

जोनल दंडाधिकारी : 04

सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02

ईवीएम कलस्टर की संख्या : 13

सहायक निर्वाची पदाधिकारी : 08

आदर्श मतदान केंद्र

-03-मध्य विद्यालय मीराचक नया भवन पूरब भाग

-06-मध्य विद्यालय रानीतालाब उत्तर भाग

वेब कास्टिंग मतदान केंद्र

-06-मध्य विद्यालय रानीतालाब उत्तर भाग

-07-मध्य विद्यालय रानीतालाब दक्षिण भाग

-10-पंचायत भवन बरारी पूरब भाग बहादुरपुर

-10क-पंचायत भवन बरारी पश्चिम भाग, बहादुरपुर

-10ख-पंचायत भवन बरारी पुस्तकालय कक्ष बहादुरपुर मध्य भाग

सबौर में मतदान से संबंधित पद व उम्मीदवार

जिला परिषद सदस्य : 02-22

पंचायत समिति सदस्य : 15-121

मुखिया : 13-113

ग्राम पंचायत सदस्य : 153-786

सरपंच : 13-86

ग्राम कचहरी पंच : 153-290

प्रखंड : नाथनगर

पंचायत : 14

मतदान केंद्र : 203

मतदान केंद्र भवन : 125

सहायक मतदान केंद्र : 16

चलंत मतदान केंद्र : 03

संवेदनशील मतदान केंद्र : 60

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 143

कुल मतदाता : 103075

पुरुष मतदाता : 54650

महिला मतदाता : 48420

अन्य मतदाता : 05

मतदान कर्मी : 1218

गश्तीदल दंडाधिकारी : 112

सेक्टर दंडाधिकारी : 31

जोनल दंडाधिकारी : 04

सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02

ईवीएम कलस्टर की संख्या : 19

सहायक निर्वाची पदाधिकारी : 08

आदर्श मतदान केंद्र -89-मध्य विद्यालय कंझिया उत्तर भाग -90-मध्य विद्यालय कंझिया दक्षिण भाग -107-प्रखंड कार्यालय नाथनगर

वेब कास्टिंग मतदान केंद्र -89-मध्य विद्यालय कंझिया उत्तर भाग -90-मध्य विद्यालय कंझिया दक्षिण भाग -91-मध्य विद्यालय कंझिया मध्य भाग -100-बीआरसी प्रखंड संसाधन भवन -102-बीआरसी प्रखंड संसाधन भवन -105-उच्च विद्यालय नूरपुर उत्तर भाग -197-प्रखंड कार्यालय नाथनगर

नाथनगर में मतदान से संबंधित पद व उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य : 02-11 पंचायत समिति सदस्य : 19-130 मुखिया : 14-126 ग्राम पंचायत सदस्य : 187-970 सरपंच : 14-97 ग्राम कचहरी पंच : 187-333

वज्र गृह व मतगणना कक्ष : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर पीजी लैब एक व दो

महत्वपूर्ण नंबर जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115 अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नाथनगर: 0641-2402082 प्रखंड नियंत्रण कक्ष नाथनगर: 9801730520 प्रखंड नियंत्रण कक्ष सबौर: 9576836659

बांका के कटोरिया प्रखंड की 15 पंचायतों में मतदान शुरू

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड की 15 पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है। मुखिया, जिला परिषद सहित विभिन्न पदों के 1549 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जहां एक लाख 16 हजार मतदाता मतदाता अपना वोट कास्ट करेंगे। चुनाव के लिए 208 मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है। 

कुछ बूथों पर ईवीएम खराब होने की सूचना लेकिन

बांका में शुरुआती दौर में कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी समस्याएं आई है, जिसे दूर किया जा रहा है। चुनाव के बाद मतों की गिनती 26 नवम्बर को की जाएगी।

chat bot
आपका साथी