भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव: गांव की सरकार के लिए पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में हुई वोटिंग, 65% पड़े वोट

भागलपुर पंचायत मुखिया चुनाव भागलपुर सहित पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी में मतदान आज मतदान हुआ। चौथे चरण का यह मतदान है। भागलपुर जमुई मधेपुरा लखीसराय बांका मुंगेर सहित कई जिलों में वोट डाले गए। बारशि के कारण मतदान प्रभावित हुआ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:18 PM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव: गांव की सरकार के लिए पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी में हुई वोटिंग, 65% पड़े वोट
बिहार पंचायत चुनाव मतदान। मुंगेर के असरगंज प्रखंड में में मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव: आज बिहार में चौथे चरण का पंचायत चुनाव हो रहा है। बारिश हो रही है। लेकिन मतदाता काफी संख्‍या में केंद्र पर पहुंचे हैं। गांव की सरकार बनाने के लिए सभी सक्रिय हैं। जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्‍य, ग्राम पंचायत सदस्‍य, ग्राम कचहरी पंच के लिए मतदान हो रहे हैं। आज बिहार के पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी में भी मतदान हो रहे हैं। इन जिलों की बात करें तो सहरसा (सतरकटैया), सुपौल (राघोपुर), मधेपुरा (सिंहेश्वर, शंकरपुर), कटिहार (मनसाही, फलका और समेली), पूर्णिया (धमदाहा), लखीसराय (रामगढ़ चौक), अररिया (नरपतगंज), जमुई (सोनो), भागलपुर (शाहकुंड),  खगड़िया (गोगरी, जि. प्रा.नि. क्षे. - 13 व 14), मुंगेर (असरगंज) और बांका (बौंसी) में मतदान हुआ। 65 प्रतिशत  वोट पड़े। 

मतदान की प्रमुख बातें मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर व शंकरपुर प्रखंड के 21 पंचायतों में मतदान हो रहा है। जमुई के सोनो प्रखंड में मतदान हो रहा है। सोनो पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 13 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। निर्धारित समय से नहीं हो पा रहा है मतदान के लिए काफी संख्‍या में मतदाता कतार में लगे हुए हैं। खगड़िया में चौथे चरण का मतदान बारिश के बीच जारी है सुबह नौ बजे तक कुल 2.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरुष 2.40 और महिला 2.56 प्रतिशत मतदान किया है

बारिश के बीच मतदान शुरू छाता लेकर पहुंच रहे वोटर

मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में मतदान शुरू हो गया है। झमाझम बारिश के बीच वोटर छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। बारिश की वजह से मतदान केंद्रों पर भीड़ काफी कम है। बारिश पूरे दिन होती रही तो इसका असर मतदान पर पड़ेगा। तीन दिनों से जिले में रह-रहकर बारिश हो रही है। इस बार पंचायत चुनाव में लगभग 74335 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सुयोग्य,कर्मठ, स्वच्छ छवि व जन समस्या सहित क्षेत्र का विकास करने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। असरगंज प्रखंड की जनसंख्या 74335 है, जिसमें महिला की संख्या 34622 व पुरुष 39713 है। पुरुष साक्षर 25495 तथा महिला साक्षर 17473 है। चुनाव को लेकर 106 बूथ बनाए गए हैं, इसमें दो और बूथ संवदेनाशील है। प्रखंड में जिला परिषद के लिए एक, पंचायत समिति सदस्य नौ, सरपंच सात, मुखिया सात 104 वार्ड सदस्य के पदों के लिए मदतान होना है।

बांका के बौंसी प्रखंड के 202 बूथों पर मतदान शुरू

पंचायत चुनाव को लेकर बौंसी प्रखंड के 202 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। रिमझिम बारिश के बीच मतदान शुरू होने से वोटर कम आ रहे हैं। प्रखंड में 436 पद के लिए 1349 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला प्रखंड की एक लाख 11 हजार से अधिक वोटर करेंगे। यहां सुबह सात बजे से अपराह्नन तीन बजे तक मतदान होगा। दो दिनों के बाद बांका के पीबीएस कालेज में मतों की गिनती हो जाएगी। चुनाव को लेकर 13 सेक्टर में प्रखंड को बांटा गया है। सभी 14 पंचायत में बिहार पुलिस, होमगार्ड एवं बीएमपी के जवानों को लगाया गया है।

भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड में मतदान आज

शाहकुंड प्रखंड में बुधवार को पंचायत चुनाव हो रहा है। सभी बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा। ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है। मतगणना 22 व 23 अक्टूबर को होगी।

शाहकुंड में 19 पंचायत हैं। मतदान केंद्र : 246, मतदान केंद्र भवन : 206, सहायक मतदान केंद्र :12, संवेदनशील मतदान केंद्र : 38, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 208, कुल मतदाता : 139545, पुरुष मतदाता : 73507, महिला मतदाता : 66023, अन्य मतदाता : 15, मतदान कर्मी : 1476, गश्तीदल दंडाधिकारी : 141, सेक्टर दंडाधिकारी : 42, जोनल दंडाधिकारी : 06, सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02, ईवीएम कलस्टर की संख्या : 19.

लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड की आठ पंचायतों में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान

राज्य के चौथे चरण और लखीसराय जिले में दूसरे चरण के तहत रामगढ़ चौक प्रखंड में बुधवार की सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव शुरू हो गया है। प्रखंड की कुल आठ पंचायतों में 113 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के एक सीट के अलावे मुखिया के आठ, सरपंच के आठ, पंचायत समिति सदस्य के 10, ग्राम पंचायत सदस्य के 111 और पंच के 111 पद के लिए मतदान हो रहा है। कुल 721 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। आठ पंचायत वाले इस प्रखंड में कुल 63,478 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 33,563 और महिला मतदाता 29,915 है। रामगढ़ चौक प्रखंड को 16 सेक्टर, आठ जोनल और दो सुपर जोनल में बांटा गया है।

आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटा पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। वोटिंग शुरू होते ही जिला प्रशासन की टीम क्षेत्र में घूमने लगी है। हर जोनल में अलग अलग थानों के थानाध्यक्ष के साथ दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने और बोगस मतदान रोकने के लिए हर बूथ बायोमीट्रिक की व्यवस्था की गई है। इस प्रखंड में जिला परिषद सदस्य पद के सात प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। मुखिया - 64, सरपंच - 43, पंचायत समिति सदस्य - 61, ग्राम पंचायत सदस्य - 425, ग्राम कचहरी पंच - 124 प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 

369 पद के लिए चुनावी मैदान में डटे 1492 प्रत्याशियों के लिए मतदान

चौथे चरण के तहत सहरसा के सत्तरकटैया प्रखंड में मतदान शुरू। 14 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर 101 भवन में 193 मतदान केन्द्र बनाया गया हैं। 369 पद के लिए चुनावी मैदान में डटे हैं कुल 1492 प्रत्याशी।  सुबह में मतदान की रफ्तार धीमी रही। हालांकि 8 बजे तक अधिकांश मतदान केन्द्रों पर मशीन में खराबी की शिकायतें मिलती रही। मतदान केन्द्र संख्या 150 मध्य विद्यालय बारा में शुरुआती दौर में मशीन में आई खराबी के कारण आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। बारिश के बावजूद मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखा गया। पुरुष मतदाताओं के अपेक्षा महिला मतदाताओं की भीड़ अधिक देखी गई। एक लाख 10 हजार 82 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

किस पद के लिए कितने है प्रत्याशी मुखिया - 108 ( 59 महिला एवं 49 पुरुष ) समिति - 124 ( 63 महिला एवं 61 पुरुष ) सरपंच - 77 ( 43 महिला एवं 34 पुरुष ) वार्ड सदस्य - 825 ( 465 महिला एवं 360 पुरुष ) पंच सदस्य - 332 ( 196 महिला एवं 136 पुरुष ) जिला परिषद क्षेत्र संख्या 06 पश्चिमी - 09 महिला जिला परिषद क्षेत्र संख्या 07 पूर्वी - 17 ( 02 महिला एवं 15 पुरुष )

किसके कितने है पद मुखिया - 14 ( 07 महिला एवं 07 पुरुष ) समिति सदस्य - 18 ( 08 महिला एवं 10 पुरुष ) सरपंच - 14 ( 07 महिला एवं 07 पुरुष ) पंच सदस्य - 138 ( 64 महिला 74 पुरुष ) वार्ड सदस्य - 183 ( 83 महिला एवं 100 पुरुष ) जिला परिषद - 02 ( 01 महिला एवं 01 पुरुष )

chat bot
आपका साथी