भागलपुर पंचायत चुनाव 2021: रंगरा चौक व गोराडीह में मतदान की तैयारी पूरी, हेल्‍पलाइन नंबर जारी, यहां करें Call

Bhagalpur Panchayat Election 2021 बिहार में पंचायत चुनाव चल रहा है। भागलपुर में दो प्रखंडों में चुनाव होने हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए बनाया गया है कलस्टर। सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी को किया गया है तैनात।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:47 PM (IST)
भागलपुर पंचायत चुनाव 2021: रंगरा चौक व गोराडीह में मतदान की तैयारी पूरी, हेल्‍पलाइन नंबर जारी, यहां करें Call
भागलपुर में पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। रंगरा चौक और गोराडीह प्रखंड में सोमवार को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा, जबकि ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।

प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

17 व 18 को होगी मतगणना

रंगराचौक व गोराडीह में पंचायत चुनाव की मतगणना 17 व 18 नवंबर को बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के पीजी लैब एक व दो में होगी। सोमवार को देर रात तक ईवीएम व मतपेटी वज्र गृह में आकर जमा हो जाएगा।

प्रखंड : रंगरा चौक

पंचायत : 10 मतदान केंद्र : 122 मतदान केंद्र भवन : 59 सहायक मतदान केंद्र :04 चलंत मतदान केंद्र : 02 संवेदनशील मतदान केंद्र : 56 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 61 कुल मतदाता : 64049 पुरुष मतदाता : 33760 महिला मतदाता : 30287 अन्य मतदाता : 02 मतदान कर्मी : 732 गश्तीदल दंडाधिकारी : 73 सेक्टर दंडाधिकारी : 22 जोनल दंडाधिकारी : 05 सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02 ईवीएम कलस्टर की संख्या : 12 सहायक निर्वाची पदाधिकारी : 08

आदर्श मतदान केंद्र

- 13-म.वि.साहु टोला भवानीपुर - 15-कन्या प्रा.वि. भवानीपुर

वेब कास्टिंग मतदान केंद्र - 13-म.वि. साहु टोला भवानीपुर - 15-कन्या प्रा.वि. भवानीपुर - 34-प्रा.वि. मसुदनपुर वैसी - 38-म.वि. कुमादपुर

रंगरा चौक में मतदान से संबंधित पद व उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य : 01-10 पंचायत समिति सदस्य : 12-57 मुखिया : 10-72 ग्राम पंचायत सदस्य : 118-565 सरपंच : 10-51 ग्राम कचहरी पंच : 118-239

प्रखंड : गोराडीह पंचायत : 15 मतदान केंद्र : 182 मतदान केंद्र भवन : 108 सहायक मतदान केंद्र : 06 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र : 182 कुल मतदाता : 99284 पुरुष मतदाता : 52295 महिला मतदाता : 46986 अन्य मतदाता : 03 मतदान कर्मी : 1092 गश्तीदल दंडाधिकारी : 100 सेक्टर दंडाधिकारी : 43 जोनल दंडाधिकारी : 05 सुपर जोनल दंडाधिकारी : 02 ईवीएम कलस्टर की संख्या : 15 सहायक निर्वाची पदाधिकारी : 08

आदर्श मतदान केंद्र - 07-म.वि. विशनपुर जिच्छो पूरब भाग - 144-म.वि. मुक्तापुर उत्तर भाग

वेब कास्टिंग मतदान केंद्र -10-म.वि. विशनपुर जिच्छो दक्षिण भाग -65-म.वि. अगरपुर खास पश्चिम भाग -141-म.वि. काशील दक्षिण भाग -145-म.वि मुक्तापुर दक्षिणभाग -23-सामुदायिक भवन खुटाहा -82-मदरसा माछीपुर दक्षिण भाग

गोराडीह में मतदान से संबंधित पद व उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य : 02-17 पंचायत समिति सदस्य : 17-134 मुखिया : 15-120 ग्राम पंचायत सदस्य : 176-960 सरपंच : 13-89 ग्राम कचहरी पंच : 176-382

वज्र गृह व मतगणना कक्ष : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर पीजी लैब एक व दो

जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नवगछिया - 06421-223103

प्रखंड नियंत्रण कक्ष रंगरा चौक - 8544411141, 6200621064

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष भागलपुर - 0641-2402082

प्रखंड नियंत्रण कक्ष गोराडीह - 9431005538

chat bot
आपका साथी