Bhagalpur News : जबरन मछली मार रहे सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

प्रशासनिक रोक के बाद भी पिछले एक माह से मार रहा था मछली। पट्टेधारियों को मारकर भगा कर जाल व अन्य समान लूट लिया था। खगडिय़ा मधेपुरा बाखरपुर गोघट्टा के हैं अपराधी। गोघट्टा के ही अपराधी किश्म के मछुआरों ने बाहर से अपराधी बुलाकर मछली मरवाता था।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:51 AM (IST)
Bhagalpur News : जबरन मछली मार रहे सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
शिवनारायणपुर पुलिस को सूचना मिलते ही छापेमारी की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में स्थित भोरंग धार जलकर में गत एक माह से जबरन हथियार के बल पर मछली मार रहे सात अपराधियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।अपराधियों के पास से तीन मास्केट, एक देशी कट्टा, 15 गोली, 7 मोबाइल, एक विंडोलिया, दो बाइक एवं मछली मारने वाली पांच बड़ी जाल बरामद हुआ है। पकड़ाए अपराधी खगडिय़ा, बेलदौर के कुरवन गांव के बब्बू ठाकुर, मधेपुरा उदाकिशुनगंज के सिंघारपुर गांव के अखिलेश मंडल, मधेपुरा, रतवारा थाना के होंगपुर गांव के नवल कुमार सिंह, मधेपुरा गणेशपुर दियारा के भरत सिंह, पीरपैंती बाखरपुर के जिच्चो कुमार मंडल, पप्पू मंडल एवं बुद्धुचक थाना के गोघट्टा गांव के द्वारिका सिंह है। अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा। यह जलकर मत्स्य विभाग से गोघट्टा के मछुआरा जिच्छो महलदार के नाम से बन्दोवस्त किया है। जिच्छो कि साथ 80 सहयोगी है। प्रशासन द्वारा जलकर पर शिकारमाहि करने पर रोक लगा देने के चलते बन्दोवस्तधारी मछली का शिकारमाहि नही कर रहे थे।

जलकर पर जाल जंघा आदि की रखवाली करते थे। गत 4 जनवरी को इन अपराधियों के द्वारा मारपीट के जाल जंघा आदि समान लूट कर भगा दिया था और जलकर पर न आने की धमकी दिया था। छह जनवरी को मछुआ संघ की ओर से सभी जगह आवेदन दिया गया था और हथियार के बल पर मछली जबरन मारने की जानकारी दी गई थी। गोघट्टा गांव के ही अपराधी किश्म के मछुआरों ने बाहर से अपराधी बुलाकर मछली मरवाता था। लाखों रुपए का मछली मारा गया है।

शिवनारायणपुर थाना की पुलिस को सूचना मिलते ही छापेमारी कर सबों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीन साल पहले भी इसी जलकर के हथियार के साथ गोघट्टा गांव एवं बाहर का अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। पट्टाधारी ने बताया कि करीब दस लाख से ज्यादा रुपए का मछली ये लोग मार चुके है। पहले यदि छापेमारी कर पकड़ा जाता तो मछली जलकर में बच जाती।

chat bot
आपका साथी