भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी को पदोन्‍नति, प्रेम सिंह मीणा बने यहां के Commissioner

भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी का यहां के स्‍थानांतरण हो गया है। उनके जगह प्रेम सिंह मीणा यहां के प्रमंडलीय आयुक्‍त होंगे। प्रेम सिंह मीणा का भागलपुर से पुराना संबंध है। वे यहां के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:23 PM (IST)
भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी को पदोन्‍नति, प्रेम सिंह मीणा बने यहां के Commissioner
Divisional Commissioner: बंदना किनी और प्रेम सिंह मीणा

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जिला प्रशासन के लिए आज बड़ी खबर है। यहां के प्रमंडलीय आयुक्‍त बंदना किनी का यहां से स्‍थानांतरण हो गया। उनके जगह इस पद पर प्रेम सिंह मीणा नए प्रमंडलीय आयुक्‍त होंगे। प्रेम सिंह मीणा का भागलपुर से पुराना संबंध रहा है। वे यहां के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। नवनियुक्‍त प्रमंडलीय आयुक्‍त प्रेम सिंह मीणा को मुंगेर प्रमंडल का भी अतिरिक्‍त प्रभार रहेगा। बंदना किनी को भी मुंगेर प्रमंडल का अतिरिक्‍त प्रभार था।

यहां बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया है। उनके जिम्मे मुंगेर प्रमंडल का भी प्रभार दिया गया है। प्रेम सिंह मीणा भागलपुर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वे भागलपुर में 2013 में डीएम थे। प्रेम सिंह मीणा भागलपुर के ऐसे डीएम थे, जिन्होंने विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कई निर्णय लिए थे। उनके कार्यकाल में विक्रमशिला सेतु पर होमगार्ड की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसके अलावा शहर की यातायात व्‍यवस्‍था और जाम पर कई कठोर कदम उठाए थे। साथ ही जाम से निजात के लिए क्रेन खरीदने का निर्णय लिया गया था। लेकिन जब तक आदेश पर अमल होता, उनका यहां से तबादला हो गया। उनके बाद बी कार्तिकेय भागलपुर के डीएम बने थे। वर्तमान में भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन हैं।

भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त बंदना किनी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें श्रम संसाधन  विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी उन्‍हें दिया गया है। बंदना किनी मुंगेर प्रमंडल की आयुक्त भी थी। वे पिछले साल कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। उनका तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रहा था। बंदना किनी ने कोरोना के प्रथम फेज में संक्रमण को रोकने की दिशा में कई कार्य किए। वे लगातार कोरोना संकट पर नजर बनाए रखतीं थी।

chat bot
आपका साथी