... एक बार फ‍िर पार्षद हुए नगर प्रशासन और मेयर के खिलाफ गोलबंद

वार्ड पार्षद संजय सिन्हा नेतृत्व में मेयर के विपक्षी खेमे के पार्षद गोलबंद हुए है। निगम प्रशासन के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरूआत करने की रणनीति बनाई। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा नेतृत्व में मेयर के विपक्षी खेमे के पार्षद गोलबंद हुए है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:01 PM (IST)
... एक बार फ‍िर पार्षद हुए नगर प्रशासन और मेयर के खिलाफ गोलबंद
वार्ड पार्षद संजय सिन्हा नेतृत्व में मेयर के विपक्षी खेमे के पार्षद गोलबंद हुए है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर के ठप पड़े विकास कार्यों में प्रगति लाने को लेकर बुधवार को हुसैनाबाद में पार्षद संजय सिन्हा नेतृत्व में मेयर के विपक्षी खेमे के पार्षद गोलबंद हुए है। निगम प्रशासन के विरोध में हल्ला बोल कार्यक्रम की दो दिनों में शुरूआत करने की रणनीति बनाई। पार्षदों ने कहा तीन वर्षों से निविदा बाद भी धरातल पर कई कार्य नहीं उतरा। निविदा उपरांत एग्रीमेंट तक नहीं हुआ है। पेयजल की सुविधा के लिए 19 बोङ्क्षरग में 10 कार्य अधूरा है। बोरिंग में ट्रांसफार्मर व बिजली कनेक्शन तक नहीं किया गया। कई प्याऊ का कार्य अधूरा है इससे गर्मी में जलसंकट की समस्या हो सकती है। वार्ड 26 में प्याऊ का मोटर पंप खरा ब है। इसे बदलने में निगम लापरवाही बरत रहा है। पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि आंतरिक संसाधन मद करी राशि विकास कार्य में खर्च करने का प्रस्ताव निगम बोर्ड में लिया गया। लेकिन, इसे वेतन मद और लॉकडाउन के दौरान सेनिटाइजर व मास्क आदि पर खर्च किया गया। पार्षद उतर चांद ने कहा कि वृद्धा व विधवा पेंशन के आवेदन निगम में पड़े हैं। जिसका निष्पादन तक नहीं किया जा रहा है।  जगदीशपुर बीडीओ को स्वयं निगम आकर आवेदन मांगना पड़ रहा है। निगम कर्मी के लापरवाही के कारण गरीबों को योजना से वंचित रहना पड़ रहा है। गणतंत्र दिवस पर खर्च कर पाने में निगम प्रशासन अक्षम रहे। निगम कर्मियों ने चंदा कर आयोजन को सफल बनाया। अब मेयर की नाकामी के विरोध में पार्षदों को एकजुट कर आंदोलन की जाएगी।

इस मौके पर हंसल सिंह, पंकज दास, अभिषेक कुमार, अर्शदी बेगम, पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, बॉबी , मेराज असगर, शशि मोदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी