अरे यह क्‍या ..! आश्‍चर्य, भागलपुर शहर के फुटपाथ हो गया गायब

आप अगर भागलपुर की सड़कों पर चलेंगे तो आपको फुटपाथ नजर नहीं आएगी। अचानक फुटपाथ गायब हो गया है। नियम-कानून को ताक पर रखकर प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को होर्डिंग लगाकर पाट दिया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। जाम लगा रहता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 10:37 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 02:12 PM (IST)
अरे यह क्‍या ..! आश्‍चर्य, भागलपुर शहर के फुटपाथ हो गया गायब
सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से होर्डिंग लगाने से हादसे की भी बनी रहती है संभावना। लगा जाम।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। चौक-चौराहे हों या प्रमुख मार्ग, अवैध होर्डिंग का जाल पूरे शहर में फैला हुआ है। इससे निगम को राजस्व का तो नुकसान हो ही रहा है, राहगीरों से उनका फुटपाथ भी छिन गया है। नियम-कानून को ताक पर रख सड़क किनारे जहां मन तहां होर्डिंग लगा दिए जाने से दुर्घटना की भी संभावना बढ़ गई है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रहा है।

दरअसल, होर्डिंगों को फ्लैंक किनारे लगाया जाना था, पर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने फायदे के लिए इसे सड़क किनारे लगवा दिया। इसकी वजह से विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालकों को सामने से आते वाहन दिखाई नहीं देते। लिहाजा जरा भी ध्यान भटकने पर दुर्घटना हो जाती है।

सरकार का सख्त निर्देश

सरकार ने अनाधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग को बिना देर किए हटाने का निर्देश दिया है। पर, निगम की ओर से भारतीय सड़क सुरक्षा संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि इसे लेकर पथ निर्माण विभाग की सड़कों पर लगने वाले होर्डिंग और बैनर को लेकर गाइडलाइन जारी किया जा चुका है। नगर आयुक्त को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश भी जारी किया है।

यहां फैला है अवैध होर्डिंग का संजाल

तिलकामांझी चौक, घूरन पीर बाबा चौक, कचहरी चौक, भगत ङ्क्षसह चौक, राधारानी मार्ग से आदमपुर चौक तक का क्षेत्र अवैध होर्डिंग से पटा हुआ है। एसएम कॉलेज मार्ग, खंजरपुर चौक से मानिक सरकार व घंटाघर चौक से पटल बाबू रोड होते हुए स्टेशन चौक, तातारपुर, परबत्ती से नाथनगर चौक व लोहिया पुल से अलीगंज चौक तक सड़क पर होर्डिंग लगे हुए हैं। ज्यादातर होर्डिंग बिजली की पोल और बांस के बल्ले पर टिके हुए हैं।

2019 में हटाए गए थे अवैध होर्डिंग

शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग व प्रचार सामग्रियों को हटाने के लिए नगर निगम 25 नवंबर 2019 को अभियान चलाया था। तब भी कुछ होर्डिंग को हटाकर खानापूरी कर दी गई थी। जबकि सामान्य बोर्ड और स्थायी समिति अवैध होर्डिंग को हटाने का प्रस्ताव ले चुकी है।

बकाया वसूली को चलाएगा अभियान

शहर में अवैध होर्डिंग को हटाने के साथ विज्ञापन एजेंसी द्वारा बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया जाएगा। होर्डिंग शाखा प्रभारी रेहान अहमद ने बताया कि बकाया भुगतान को लेकर एजेंसी को नोटिस भेजा गया था। 15 में से तीन लोगों ने ही भुगतान किया है। विज्ञापन एजेंसी पर 35 लाख रुपये बकाया है। अंतिम अल्टीमेटम को माइङ्क्षकग होगी। मकान पर होर्डिंग व सड़क पर यूनिपोल लगाने वालों की सूची तैयार की गई है। अप्रैल में नए सिरे से आवंटन के लिए पुराने बकाएदार और अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे।

अकबरनगर में तीन घंटे तक लगा जाम, परेशानी

अकबरनगर में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण भागलपुर-सुल्तानगंज व शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। दरअसल, अकबरनगर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। अकबरनगर शिव मंदिर के समीप शाहकुंड जाने वाली मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। वैकल्पिक रास्ते पर भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते जाम लगता रहा। तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार की शाम सड़क किनारे हटिया लगने से भी जाम की समस्या बनी रही। जाम में फंसे लोग कड़ी धूप के कारण बेहाल हो गए। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों की मशक्कत के बाद जाम हटा। तब लोगों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी