BAU : निदेशक व कुलपति पहुंचने लगे किसानों के खेत, मौसम अनुकुल कृषि कार्यक्रम का अवलोकन

BAU अधिकारियों ने जलजीवन हरियाली के तहत मौसम अनुकुल कृषि कार्यक्रम का धरातल पर किया अवलोकन। किसानों से फायदा और समस्या खेतों पर पूछा। सप्ताह में दो से तीन दिन अधिकारी पहुंच रहे किसानों के खेत। किसानों को इससे फायदा होगा।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:31 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:31 AM (IST)
BAU : निदेशक व कुलपति पहुंचने लगे किसानों के खेत, मौसम अनुकुल कृषि कार्यक्रम का अवलोकन
बिहार कृषि विश्‍वविद्यालय ने किसानों के लिए सुविधा देने की बात की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बिहार में नई पहल आरंभ कर दिया है। किसानों से अब बात ही नहीं बल्कि बीएयू  के वरीय अधिकारियों की टीम किसानों के खेत पर जा रही है। खेतों में लगे फसल का अध्ययन कर रही है और सीधा किसानों से उनके फसल की समस्या के बारे में पूछ रही है। समस्या यदि वहीं त्वरित समाधान करने लायक होती है तो अपने विज्ञानियों को समाधान के लिए निर्देश दिया जाता है। जटिल समस्याओं का कार्ययोजना बनाने के लिए चिन्हित किया जा रहा है। ताकि किसान आसानी से किसानी कर ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित करें। किसानों को इससे लाभ होगा।  

इसी कड़ी में बुधवार को कुलपति डॉ. आरके सोहाने और रजिस्ट्रार डॉ. एम हक ने कृषि विज्ञान केंद्र अररिया, जलालढ़, कृषि महाविद्यालय पूर्णिया गए। वहां जल जीवन हरियाली के तहत मौसम अनुकुल कृषि कार्यक्रमों को देखा। किसानों के खेत पर कई किसानों से बात किया। उनसे फायदे और समस्या की जानकारी ली। पूर्णिया कॉलेज में आयोजित दो कार्यक्रम में भी शामिल हुए।   

सनद हो कि नये कुलपति के पदभार ग्रहण करते ही उसी दिन उच्चस्तरीय पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि अब निदेशक स्तर के पदाधिकारी सप्ताह में दो से तीन दिन किसान और उससे जुड़े संस्थानों पर जाएंगे। सभी क्रिया कलाप का अध्ययन करेंगे ताकि आगे की व्यवहारिक कार्ययोजना बनाई जाय। साथ ही अधिनस्थ संस्थान केवीके, कॉलेज और रिसर्च सेंटर पर किसानों के हितार्थ धरातल पर चल रही योजनाओं की स्थिति का आकलन करेंगे।

कृषि मंत्री से कल मिलेंगे बीएयू के  वीसी, होगी विकास के मुद्दों पर चर्चा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरके सोहाने शुक्रवार को कृषि मंत्री से मुलाकात करेंगे। मंत्री के आप्त सचिव अनिल कुमार ने बीएयू को इसकी जानकारी दी है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की वस्तुस्थिति से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही  शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार आदि से विषयों पर चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी