मुंबई के बाद अब दिल्ली की ट्रेनों में मिल रहे संक्रमित

जिले में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं उस अनुपात में जांच में शिथिलता बरती जा रही है। औसतन भागलपुर जंक्शन पर हर दिन 300 से ज्यादा यात्रियों का टेस्ट होता था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:33 PM (IST)
मुंबई के बाद अब दिल्ली की ट्रेनों में मिल रहे संक्रमित
मुंबई के बाद अब दिल्ली की ट्रेनों में मिल रहे संक्रमित

भागलपुर। जिले में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उस अनुपात में जांच में शिथिलता बरती जा रही है। औसतन भागलपुर जंक्शन पर हर दिन 300 से ज्यादा यात्रियों का टेस्ट होता था। लेकिन मंगलवार को जांच का आंकड़ा काफी कम गया। जंक्शन के तीन काउंटरों पर महज 243 यात्रियों का ही सैंपल लिया गया, जिसमें 38 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 17 यात्री दिल्ली की ट्रेन से आए थे। महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली की ट्रेनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। एक दिन पहले दिल्ली की ट्रेन से 12 यात्री संक्रमित मिले थे। मंगलवार को महाराष्ट्र से एक भी ट्रेन भागलपुर नहीं आई।

जंक्शन पर जांच का आंकड़ा बता रहा है कि यात्रियों के अनुपात में आठ से 10 फीसद ही सैंपल लिए जा रहे हैं। जबकि कोरोना का मामला बढ़ जाने के बाद जंक्शन पर यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद 20 से 25 हजार यात्रियों का आवागमन अभी हो रहा है। इस आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना जांच को लेकर पैसेंजर कितने जागरूक हैं, जबकि जंक्शन पर ट्रेन खड़ी होने के बाद कोरोना जांच के लिए माइकिग की जाती है। इसके बाद भी पैसेंजर सैंपल देने से घबरा रहे हैं।

----------------

एंबुलेंस नहीं, निजी वाहन से घर गए संक्रमित मंगलवार को जंक्शन पर 38 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित यात्रियों से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने एंबुलेंस से घर पर छोड़ने की बात कही। लेकिन इनमें से तीन संक्रमित यात्रियों को छोड़कर अन्य यात्री ने एंबुलेंस से जाने से मना कर दिया। संक्रमित यात्री ऑटो और निजी वाहन से अपने घर गए। संक्रमित यात्रियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि वे घर पर आइसोलेट रहेंगे।

chat bot
आपका साथी