भागलपुर कृषि मेला 2021 : 'सुंदरी' को देख मुंह में आ रहा पानी, ग्रीन एप्पल और कश्मीरी बेर किसानों को कर रहा आकर्षित, जानिए

भागलपुर में तीन दिवसीय कृषि मेले का आगाज हो गया है। इसमें फल सब्‍जी मछली आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। सबसे ज्‍यादा आकर्षक एप्‍पल बेर की प्रदर्शनी है। इसकी खेती नवगछिया में बड़े पैमाने पर की जा रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:30 AM (IST)
भागलपुर कृषि मेला 2021 : 'सुंदरी' को देख मुंह में आ रहा पानी, ग्रीन एप्पल और कश्मीरी बेर किसानों को कर रहा आकर्षित, जानिए
भागलपुर में तीन दिवसीय कृषि मेले का आगाज हो गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सुंदरी सचमुच में सुंदर है। इसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जा रहा है। इसे छूने के लिए हर कोई व्याकुल है। लेकिन यह सर्वसुलभ नहीं है। फिलहाल लोगों को देखकर ही संतोष करना पड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं बेर का। जिसका नाम सुंदरी दिया गया है। इसे जिला कृषि कार्यालय में आयोजित किसान मेला में रखा गया है।

तीन दिवसीय किसान मेला के पहले दिन यह किसानों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। सुंदरी नामक बेर को प्रदर्शनी में लाया है तेतरी के किसान गोपाल सिंह ने। लाल व हरे रंग के बेर को गोपाल सिंह ने अपने बाग में लगाया है। उनके बाग में लगे ग्रीन एप्पल भी किसानों को आकर्षित कर रहा है। अमरूद के आकार का बेर देख लोगों के मुंह में पानी आ जा रहा है। पीरपैंती के नवल किशोर सिंह कश्मीरी बेर और ग्रीन एप्पल बेर प्रदर्शनी में लगाया है। यह भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है।

नाथनगर तमौनी के विशेश्वर चौधरी ने रेड लेडी पपीता की खेती भारी पैमाने पर की है। उन्होंने इस पपीते को प्रदर्शनी में भी लगाया है। लंबा और सुर्ख लाल पपीते को देखकर हर कोई आकर्षित हो रहे थे। हालांकि प्रदर्शनी में हाइब्रिड पपीते की कई वेरायटी प्रदर्शनी में रखे गए हैं। कई पपीते दो से ढाई किलो का है। नींबू की एक से बढ़कर एक वेरायटी प्रदर्शनी में रखी गई है। पतला छिलका, मोटा छिलका, कागजी, विदेशी नींबू की वेरायटी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

घोघा पन्नूचक के किसान अरुण मंडल और महेशी के किसान सुरेंद्र कुमार जैविक खेती कर बैगन को उगाया है। यह आम बैगन से अधिक लंबा और मोटा है। ऐसे तो बैगन की कई और वेरायटी प्रदर्शनी में है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। कद्दू, मूली, गोभी भी किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गुरुवार को पशुओं की प्रदर्शनी लगेगी।  

chat bot
आपका साथी