उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा- Industrialists की पहली पसंद बना बिहार, भागलपुर में लगेगी इथनाल की फैक्ट्री

ब‍िहार में इथनाल की फैक्ट्री लगाने के लिए 29 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी। भागलपुर के साहू परवत्ता में लगेगी फैक्ट्री। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग की है। वे भागलपुर आए हुए थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:17 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:17 AM (IST)
उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा- Industrialists की पहली पसंद बना बिहार, भागलपुर में लगेगी इथनाल की फैक्ट्री
भागलपुर पहुंचे उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। फैक्ट्री लगाने के मामले में बिहार उद्योगपतियों की पहली पसंद बन गया है। इथनाल की फैक्ट्री लगाने के लिए 29 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। भागलपुर के साहू परवत्ता में इथनाल की फैक्ट्री लगाई जाएगी। उक्त बातें सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कही। वे रविवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि 168 करोड़ लीटर इथनाल उत्पादन का प्रस्ताव केंद्रीय पेट्रोलियम और फूड विभाग को भेजा गया है। अभी केंद्र द्वारा 18 हजार लीटर कोटा ही स्वीकृत किया है। कोटा बढ़ाने की मांग की गई है। 168 करोड़ लीटर का बिड फाइनल हुआ है। भागलपुर में भारत प्लस इथनाल प्राइवेट लिमिटेड और बांका में भागलपुर बायोरेफेंसरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने इथनाल फैक्ट्री लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। भागलपुर व बांका में तीन करोड़ लीटर इथनाल की फैक्ट्री लगेगी।

मंत्री ने बताया कि पीरपैंती में सोलर प्लांट के लिए जो जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उससे सौ एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कार्यकाल में रोजगार को केंद्रित किया गया है। सभी विभाग में रोजगार सृजन की कवायद चल रही है। इसमें उद्योग विभाग की जवाबदेही बढ़ गई है। उद्योग विभाग लगातार रोजगार सृजन को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि वे रेशम भवन को रेशम की तरह चमकाएंगे। उनके द्वारा बुनकरों से जुड़े विभिन्न निगमों को 106 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया गया है।

अपनों के दबाव में दब रही कांग्रेस

उद्योग मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अपने ही दबाव में दब रही है। कांग्रेस पुरानी पार्टी है, पर इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। कांग्रेस में नेतृत्व देने की क्षमता समाप्त हो गई है। पार्टी अध्यक्ष भी नहीं चुन पा रही है। भागलपुर में कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन दिख नहीं रहे हैं। कांग्रेस को पंजाब के मुख्यमंत्री अमर‍िंंदर सिंह के लगाए आरोप पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पर पार्टी को जबाव देना चाहिए। कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर विश्वास नहीं रह गया है।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, संतोष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, विजय सिंह प्रमुख, नितेश, इंदू भूषण झा, आलोक बंटू, मोंटी जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी