Bhagalpur: देवर से तंग आकर महिला ट्रेन के आगे कूदी, मौत

महिला के परिजन केस दर्ज कराने के लिए दिनभर लगाते रहे चक्कर नहीं हुआ केस। अकबरनगर में ट्रेन से कटकर हुई थी महिला की मौत। खबर छपने के बाद अपने बहन को ढूंढने इंग्लिश चिचरोंन पहुंचे भाई व दादी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 12:13 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 12:13 PM (IST)
Bhagalpur: देवर से तंग आकर महिला ट्रेन के आगे कूदी, मौत
खुशबू कुमारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।

संवाद सूत्र, अकबरनगर (भागलपुर)। शनिवार को अकबरनगर स्टेशन के समीप पारिवारिक विवाद के कारण बैंक से पैसा निकालने के बहाने आयी महिला खुशबू देवी 25 द्वारा मालगाड़ी के चपेट में आने पर मौत हो गई थी। रविवार को महिला के परिजन इंग्लिश चिचरोंन गांव पहुंचे, जहां परिजनों को महिला की मौत की कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजन अकबरनगर थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी देते हुए अपने बहन की लाश को गायब करने का मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई, लेकिन अकबरनगर पुलिस ने घटना रेलवे की होने की बात कहकर उसे वापस लौटा दिया। जिसके बाद परिजन सुल्तानगंज रेल जीआरपी थाना पहुंचे और महिला के भाई सन्नी, दादी सरोजनी देवी ने रेल पुलिस से केस करने की गुहार लगाया, लेकिन रेल पुलिस ने लाश नही मिलने की बात कहकर लौटा दिया।

जिससे परिजन निराश होकर घर लौट गए। परिजन दिनभर थाना व रेल का चक्कर काटते रहे लेकिन किसी ने केस लेना मुनासिब नहीं समझा। महिला की भाई सुल्तानगंज के असियाचक के मझली गांव निवासी सन्नी ने बताया कि मेरी बहन की शादी 2017 में इंग्लिश चिचरोंन निवासी सुपाल सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद लड़के के भाई अमित कुमार ने शादी की झांसा देकर घर पर रखने लगा। पति बाहर रहकर कमाने लगा। कुछ साल बाद देवर ने दूसरे से शादी करने की चर्चा किया तो महिला नाराज हो गयी और शादी नही करने पर अड़ गयी। जिसके कारण महिला व देवर में विवाद होने लगा।

दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि शनिवार को मजबूरन मेरी बहन ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। ट्रेन से कटने के बाद देवर सहित अन्य लोगो ने सूचना भी नही दिया और मेरी बहन की लाश को गायब कर दिया है। भाई केस करने के लिए दर दर भटक रहा है। खुशबू की मौत के बाद स्‍वजन काफी सदमे में हैं।

chat bot
आपका साथी