Shravan Sharma murder case Bhagalpur: लड़की को भगाने के शक में हुई थी बिहपुर के श्रवण की हत्या

बिहपुर प्रखंड के हरियो निवासी श्रवण शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने प्राथमिकी आरोपित रोशन शर्मा को जेल भेज दिया। रोशन की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में उसके गांव से हुई थी। पुलिस अन्‍य को खोज रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:57 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:57 AM (IST)
Shravan Sharma murder case Bhagalpur: लड़की को भगाने के शक में हुई थी बिहपुर के श्रवण की हत्या
बिहपुर प्रखंड के हरियो निवासी श्रवण शर्मा हत्याकांड की जांच।

संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। बिहपुर प्रखंड के हरियो निवासी श्रवण शर्मा हत्याकांड में बिहपुर पुलिस ने प्राथमिकी आरोपित रोशन शर्मा पिता बिरंची शर्मा को बुधवार को जेल भेज दिया। रोशन की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में मंगलवार को उसके गांव से हुई थी। काफी संख्‍या में पुलिस बल के साथ थानाध्‍यक्ष गिरफ्तार करने पहुंचे थे।

बता दें कि इससे पूर्व बिहपुर पुलिस ने मामले के अप्राथमिकी आरोपित रोशन सिंह को नौ मई को खगडिय़ा जिले के छोटी पसराहा गांव से गिरफ्तार किया था। रोशन अपने मामा राजा सिंह के छिपा हुआ था। रोशन हरियो गांव का रहने वाला व सुबोध सिंह का बेटा है। इस घटना के कुछ दिन बाद ही रोशन के पिता सुबोध सिंह की भी हत्या गांव में ही गोली मारकर कर दी गई थी। रोशन सिंह की ही निशानदेही पर प्रखंड के सहोरी निवासी अप्राथमिकी आरोपित गुलशन यादव को भी धर दबोचा गया था। इससे पूर्व पुलिस ने हरियो गांव से ही मामले की एक अप्राथमिकी आरोपित सकरिता देवी को भी गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि श्रवण की हत्या लड़की को भगाने के शक में की गई थी। श्रवण हत्याकांड में उसकी मां सबिता देवी के बयान पर चार मई को बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें चार को नामजद किया था। गांव से एक प्रेमी युगल फरार हुआ था। मामले के आरोपितों को शक था कि फरार होने में श्रवण शर्मा द्वारा सहयोग किया गया है। इसी शक में श्रवण हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

दो मई की शाम में बाइक से आए युवकों ने श्रवण को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। तीन मई की रात में उसकी लाश हरियो कोसी बहियार में मिली। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि सकरिता देवी ने ही श्रवण शर्मा की हत्या की सुपारी रोशन व अन्य को दी थी।

chat bot
आपका साथी