Bhagalpur crime: आर्मी जवान की पत्‍नी का झुरखुरिया रोड से अपहरण, नवगछिया की रहने वाली है महिला

भागलपुर में आर्मी जवान की पत्‍नी के अपहरण का मामला सामने आया है। शहर के झुरखुरिया रोड से अपहरण की बात कही जा रही है। मूलरूप से वह नवगछिया की रहने वाली है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 08:13 AM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 08:13 AM (IST)
Bhagalpur crime: आर्मी जवान की पत्‍नी का झुरखुरिया रोड से अपहरण, नवगछिया की रहने वाली है महिला
भागलपुर में आर्मी जवान की पत्‍नी के अपहरण का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। औद्यौगिक थाना क्षेत्र के झुरखुरिया रोड में रहने वाले आर्मी जवान की पत्नी को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। नवगछिया पुलिस जिला से ताल्लुक रखने वाली महिला का पति से रिश्ता सामान्य चल रहा था। पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद की बात थानाध्यक्ष राज कुमार को पति ने नहीं दी है। घटना की बाबत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की बरामदगी को लेकर तकनीकी जांच का सहारा लेकर छापेमारी कर रही है। इशाकचक पुलिस महिला को अगवा किए जाने को लेकर हकीकत पता कर रही है। पुलिस मामले में अवैध संबंध बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।

वहीं, इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, पति का कहना है कि घर में सब कुछ सामान्‍य चल रहा था। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी, इसलिए अपहरण की बात पर शक और गहरा रहा है। वहीं, पुलिस महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।  

आटो से लाई जा रही थी शराब, इशाकचक पुलिस ने किया जब्त

जागरण संवाददाता, भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र में मंगलवार को झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जब्त कर लिया। वाहनों की तलाश के दौरान शराब लदी आटो को रोक जब जांच किया गया तब आटो पर सवार दो आरोपित गुंजन कुमार और विवेकानंद भागने लगे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपित बांका जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दोनों भागलपुर में किसे और कहां अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले थे, इसकी जा नकारी पुलिस पता कर मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। इसको लोकर पुलिस फिलहाल कुछ बताने से बच रही है।

chat bot
आपका साथी