Bhagalpur Crime: बाखरपुर में फायरिंग मामले के आरोपित मुखिया पति पुलिस को धक्का देकर फरार, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

बाखरपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया के घर पर फायरिंग मामले में आरोपित पूर्व मुखिया चंदन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर बुधवार को पीरपैंती थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी एवं बाखरपुर ओपी प्रभारी बिजेंद्र पासवान ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 03:47 PM (IST)
Bhagalpur Crime: बाखरपुर में फायरिंग मामले के आरोपित मुखिया पति पुलिस को धक्का देकर फरार, पूर्व मुखिया गिरफ्तार
फायरिंग मामले में आरोपित पूर्व मुखिया चंदन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जाटी, भागलपुर। बाखरपुर पंचायत के वर्तमान मुखिया के घर पर फायङ्क्षरग करने के मामले में नामजद आरोपित पूर्व मुखिया चंदन तिवारी को पीरपैंती एवं बाखरपुर थाना पुलिस ने पीरपैंती रेलवे स्टेशन के पास ऑटो स्टैंड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान मुखिया के भैंसुर ने 26 मार्च की रात्रि में दरवाजे पर चढ़कर जान मारने की नियत से गोली फायङ्क्षरग करने का मुकदमा बाखरपुर पीरपैंती थाना में दर्ज कराया था, जिसमें पूर्व मुखिया सहित सात लोगो को नामजद तथा 15 अज्ञात को आरोपित किया था। गुप्त सूचना पर बुधवार को पीरपैंती थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी एवं बाखरपुर ओपी प्रभारी बिजेंद्र पासवान ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व मुखिया पर वर्ष 2009 में पशुरामपुर निवासी किसान संतोष ङ्क्षसह की हत्या का मामला कोर्ट में लंबित है। उक्त मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष सीपी यादव ,पूर्व मुखिया चंदन तिवारी सहित अन्य लोग को नामजद किया गया था। कहलगांव डीएसपी डॉ. रेशु कृष्णा ने बताया कि वर्तमान मुखिया के घर पर गोली चलाने का आरोप में पूर्व मुखिया प्राथमिकी अभियुक्त था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पटना से इलाज कराकर लौटने के बाद गांव में ही था राकेश

26 मार्च को ही सीमावर्ती कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के पनसिया बहियार में वर्तमान मुखिया पति बाहुबली राकेश तिवारी को अपराधियों ने जांघ में गोली मार दी थी। इलाज कराकर गांव लौटने के बाद राकेश तिवारी ने भी मनिहारी थाने में चंदन तिवारी सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। राकेश तिवारी बाखरपुर थाना में आम्र्स एक्ट के मामले में नामजद आरोपित है। बुधवार को बाखरपुर ओपी प्रभारी बिजेंद्र पासवान ने पुलिस बलों के साथ उसे गिरफ्तार करने पहुंचे। पुलिस ने जैसे ही राकेश तिवारी को गिरफ्तार किया। वह शोर मचाकर अपने लोगों को बुला लिया। वहां पहुंची भीड़ ने बल प्रयोग कर पुलिस की घेराबंदी से राकेश तिवारी को निकाल दिया, जिसके बाद राकेश पुलिस को धक्का देकर वहां से भाग निकला। बाखरपुर ओपी प्रभारी ने राकेश तिवारी के भागने का मामला दर्ज किया है। राकेश तिवारी की खोज की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी