Bhagalpur COVID-19 news update: सात कोरोना मरीजों की मौत, जानिए... कितना पहुंचा आंकड़ा
Bhagalpur COVID-19 news update भागलपुर में पांच व बांका और किशनगंज के एक-एक मरीजों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण हो गया है। भागलपुर में तीन और पखंडों में दो मरीजों की मौत हुई। इनमें एक 32 वर्ष का युवक भी शामिल है।
जागरण सवांददाता, भागलपुर। Bhagalpur COVID-19 news update: जवालहलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें से पांच भागलपुर जिले और एक-एक मरीज बांका और किशनगंज का है। इससे लोगों में भय काफी हो गया है। लोग काफी परेशान हैं। अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं है।
भागलपुर के तिलकामांझी निवासी 73 वर्षीय महिला को 24 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार की सुबह पौने सात बजे मौत हो गई। इशाकचक निवासी 83 साल के बुजुर्ग को 29 अप्रैल को सर्जरी कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था, जिनकी शनिवार की सुबह नौ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मायागंज मुहल्ले में रहने वाली 80 साल की महिला बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 25 अप्रैल को पीजी शिशु रोग में बने कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। जिनकी शुक्रवार की आधी रात 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई।
भागलपुर के इस्माइलपुर निवासी 38 साल के कोरोना संक्रमित युवक को 26 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह 9:52 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। सैदपुर निवासी 32 साल के युवक को कोरोना हुआ तो उसे 19 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती किया गया। शनिवार की सुबह सवा पांच बजे मौत हो गई।
बांका जिले के बेलहर प्रखंड के धुहवा निवासी 48 वर्षीय युवक को 29 अप्रैल को मेडिसिन कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसकी शुक्रवार की शाम सवा छह बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं किशनगंज जिले के किशनगंज परसा निवासी 45 साल के कोरोना संक्रमित युवक को 28 अप्रैल को इमरजेंसी कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। जिसकी शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे मौत हो गई। इस बीच कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है। लोग परेशान हैं। अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं है। लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने की आवश्यकता है।