Bhagalpur coronavirus update: कोरोना ने भागलपुर भाजपा के इस बड़े नेता ने ले ली जान, जदयू कार्यकर्ता का भी निधन

Bhagalpur coronavirus update भारतीय जनता पार्टी के लिए आज बुरी खबर उस समय आई जब भाजपा के एक नेता की मौत कोरोना वायरस से संक्रमण से हो गया। उनके निधन से भाजपा में शोक है। पार्टी कार्यकर्ता सदमे में हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 01:42 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:20 PM (IST)
Bhagalpur coronavirus update: कोरोना ने भागलपुर भाजपा के इस बड़े नेता ने ले ली जान, जदयू कार्यकर्ता का भी निधन
भागलपुर के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष कुमार विजेंद्र रजक।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur coronavirus update: भागलपुर में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोज किसी न किसी की मौत की भी खबर आ रही है। वहीं, प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। इस बीच अस्‍पताल में कोरोना पीडि़तों को ऑक्‍सीजन की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी बढ़ी हुई है। 20 अप्रैल की सुबह भाजपा के लिए भागलपुर में बुरी खबर आयी है। पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष कुमार विजेंद्र रजक की मौत हो गई। विजेंद्र रजक कोरोना वायरस के संक्रमण थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज सिलीगुड़ी में चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उनकी निधन की पुष्टि करते हुए भाजपा के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि इस घटना ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शोक में डूबा दिया है। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्‍होंने कई दायित्‍वों का पहले भी निभाया है। वे राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से भी जुड़े थे। भाजपा ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी जिलाध्‍यक्ष संतोष कुमार, अभय वर्म्‍मन, नरेश मिश्रा, नभय चौधरी, हरिवंशमणि सिंह, एलएलसी डॉ एनके यादव, डॉ प्रीति शेखर, इंदुभूषण झा, प्‍यारे हिंद, विजय कुशवाहा, दिलीप निराला, देवव्रत घोष, अभिनव सिंह, मनीष दास, विपुल सिंह, प्रणव दास, रोशन सिंह, मुरारी पासवान, पवन मिश्रा, सुनील सिंह आदि ने उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उनके परिवार में उनकी मां, उनकी पत्‍नी और उनके बच्‍चे शोक में डूबे हुए हैं।

उनके निधन पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, अर्जित शाश्वत चौबे, श्यामल किशोर मिश्रा, श्‍वेता सिंह, आशुतोष कुमार ढिल्लू, मुकुल प्रियदर्शी, पृथ्वीराज, राजेश टंडन, बद्री प्रसाद मंडल, ऋषिकेश सिंह, कुमार श्रवण, विकाश कर्ण, आलोक सिंह बंटू, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सुमन भारती, प्राणिक वाजपेयी, अजीत गुप्‍ता आदि ने शोक जताया है।  

इस बीच, जदयू से जुड़े नया बाजार निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज केशरी का भी कोरोना से निधन हो गया।

चर्चित चाय कारोबारी गोपाल ढांढनियां की कोरोना से मौत

शहर के चर्चित कारोबारी (विजय टी स्टोर) के मालिक गोपाल ढांढनियां की मौत कोरोना से मंगलवार को हो गई। कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आए थे। सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के आजीवन सदस्य थे। सामाजिक कार्यों में इनकी काफी रुचि रहती थी। इनके निधन से हर कोई मर्माहत है। वे अपने पीछे तीन बेटियां छोड़ गए हैं। पत्नी का निधन तीन वर्ष पहले हुआ था। अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी झुनझुनवाला, संजय जैन, शकंर लाल जैन, रंजीत झुनझुनवाला, अशोक ढांढनियां, मदन अग्रवाल, बनवारी लाल खेतान, अभिषेक डालमिया, रतन संथालिया, अमरनाथ चमाड़िया, प्रदीप जालान, पकंज टंडन, ज्योति पुंज मेहरोत्रा, नवनीत सराफ, दिलीप बजोरिया, अभिषेक बाजोरिया सहित समाज के कई गणमान्य ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी