Bhagalpur Coronavirus News Update : बिहार कृषि विवि में आज से नाइट कफ्र्यू, रात 9 बजे से सुबह छ बजे तक प्रवेश वर्जित, दो कर्मी हो चुके हैं संक्रमित

Bhagalpur Coronavirus News Update बिहार कृषि विवि में दो क‍र्मी की कोराना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। इसको देखते हुए अब विवि प्रशासन ने नाइट कफ़र्यू की घोषणा कर दिया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:34 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:34 PM (IST)
Bhagalpur Coronavirus News Update : बिहार कृषि विवि में आज से नाइट कफ्र्यू, रात 9 बजे से सुबह छ बजे तक प्रवेश वर्जित, दो कर्मी हो चुके हैं संक्रमित
Bhagalpur Coronavirus News Update : बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आज गुरुवार से नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आज गुरुवार से नाइट कफ्र्यू लगा दिया गया है। कुलपति डॉ. आरके सोहाने ने कहा कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए रात 9 बजे से सुबह छह बजे तक परिसर बंद रहेगा। किसी के प्रवेश पर रोक रहेगा। दूसरी ओर शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन परिसर, कार्यालय, हॉस्टल आदि सभी जगहों को गुणवत्ता पूर्ण सैनिटाइज किया जाएगा। कार्यालय और पठन पाठन सहित अधिकतर काम ऑनलाइन किया जाएगा। आवागमन सीमित किया जाएगा। मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। कोरोना की रफ्तार और बढ़ गई तो विवि बंद कर दी जाएगी।

दो कर्मी पॉजिटिव

बीएयू के दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गया है। जिससे कोरोना के प्रति और सजगता बढ़ाई गई है। पॉजिटिव कर्मियों के संपर्क में रहे सभी कर्मियों की जांच कराई गई। हालांकि किसी का रिपोर्ट पोजिटिव नहीं निकला है।

कोरोना मरीज बढ़े, टीटीसी में बनेगा कोविड सेंटर

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते देख अब फिर से शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक सौ बेड का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिविल सर्जन ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया, कॉलेज प्रबंधन ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है। हालांकि जब स्वास्थ्य कर्मचारी शाम को बेड लगाने गए तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया।

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को फिर एसडीओ के साथ कॉलेज जाएंगे। कॉलेज के प्रबंधन ने कहा कि पिछली बार कोविड सेंटर बनाया गया था। लेकिन कॉलेज के कई सामानों को क्षति भी पहुंचाई गई थी। जिसे पूर्व सिविल सर्जन ने मरम्मत नहीं किया। सिविल सर्जन ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। अगर सामान को क्षति पहुंचाई भी जाएगी तो उसकी भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो बेड भी बढ़ाए जाएंगे। तीन पालियों में आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अभी सदर अस्पताल में भी 70 बेड का कोविड सेंटर अस्पताल के इमरजेंसी के उपरी मंजिल पर संचालित है।  

chat bot
आपका साथी