Bhagalpur CoronaVirus News: जेएलएनएमसीएच के सात चिकित्सक चार पुलिसकर्मियों सहित 325 संक्रमित

Bhagalpur CoronaVirus News भागलपुर में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सात चिकित्सकों के साथ 325 लोग संक्रमित मिले। इनमें अकेले 111 लोग भागलपुर शहर के हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:50 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:50 AM (IST)
Bhagalpur CoronaVirus News: जेएलएनएमसीएच के सात चिकित्सक चार पुलिसकर्मियों सहित 325 संक्रमित
Bhagalpur CoronaVirus News: भागलपुर में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है।

जागरण सवांददाता, भागलपुर।  जिले में शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सात चिकित्सकों के साथ 325 लोग संक्रमित मिले। इनमें अकेले 111 लोग भागलपुर के हैं, जबकि अन्य दूसरों जिले के रहने वाले हैं। इनमें एक वर्ष बच्चे से लेकर 35 वर्ष के 54 लोग शामिल हैं।

संक्रमितों में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग के सात चिकित्सक और एक नर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। चिकित्सकों में पांच पीजी के छात्र हैं। साथ ही पुलिस लाइन के चार पुलिसकर्मी, तिलकामांझी बस स्टैंड के तीन कर्मचारी, मसाकचक, जीरो माइल और खलीफाबाग के एक ही परिवार के कई सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। स्थिति यह है कि जेएलएनएमसीएच में बेड कम पड़ रहे हैं। वहीं, लगातार चिकित्सकों का संक्रमित होना भी चिंता का विषय है। बीते शुक्रवार को अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास भी संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़कर 12978 हो गई है। वहीं, अबतक 112 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10370 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 2496 है। रिकवरी रेट 79.9 है।

तिलकामांझी। 17

आदमपुर। 7

बरारी। 7

लालुचक। 5

मसाकचक 4

इशाकचक। 4

पुलिस लाइन। 4

भीखनपुर। 2

सराय। 2

मुंडिचक। 2

लोदीपुर। 2

रेलवे कॉलनी। 2

मारवाड़ी टोला। 2

अलीगंज। 2

शिवपुरी। 2

माणिक सरकार। 2

गोलाघाट। 2

तातारपुर। 2

डीआईजी कोठी। 2

कोतवाली चौक। 2

खरमंचक, छोटी खंजरपुर, सिकंदरपुर, बुद्धनाथ, परबत्ती, नया बाजार, संतनगर, आकाशवाणी चौक के एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी