Bhagalpur corona News : जेएलएनएमसीएच में प्रतिदिन 300 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की हो रही सप्‍लाई, 19 टन लिक्विड ऑक्सीजन कराया जा रहा उपलब्ध

Bhagalpur corona News भागलपुर में ऑक्‍सीजन की खपत काफी बढ़ गई है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्‍सा महाविदयालय अस्‍पताल में हर रोज तीन सौ से अधिक ऑक्‍सीजन सिलेंडर की खपत हो रही है। साथ ही अन्‍य अस्‍पतालों में भी मांग बढ़ गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:56 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:56 PM (IST)
Bhagalpur corona News : जेएलएनएमसीएच में प्रतिदिन 300 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की हो रही सप्‍लाई, 19 टन लिक्विड ऑक्सीजन कराया जा रहा उपलब्ध
Bhagalpur corona News : भागलपुर में ऑक्‍सीजन की खपत काफी बढ़ गई है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर! जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी नहीं है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि प्रतिदिन 300 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत की जा रही है। मंगलवार को मैसर्स एसबीजी गैस एजेंसी अकबरनगर प्लांट से 518 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत की गई। 20 अप्रैल को शाम 5 बजे तक जेएलएनएमसीएच अस्पताल को 188 टाइप बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 50-बी टाइप छोटा सीजन सिलेंडर की आपूॢत की गई। 80 डी टाइप बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार कर बाद में भेजा गया। शहर के विभिन्न अस्पतालों को 80 डी टाइप बड़ा सिलेंडर एवं 10 बी टाइप छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत की गई है।

प्लांट में 10 टन लिक्विड ऑक्सीजन शेष है। जिससे 1200 बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिल होगा। मैसर्स न्यू पाटलिपुत्र गैस मैन्युफैक्चरर्स बरारी प्लांट ने 456 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत की है। 20 अप्रैल को शाम 4 बजे तक इस प्लांट के द्वारा 205 डी टाइप बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 78-बी टाइप छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत की गई। जिसमें सदर अस्पताल एवं विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 46 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूॢत हुई है। प्लांट में 9 टन लिक्विड ऑक्सीजन शेष है जिससे 1000 बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिल होगा। जिलाधिकारी ने दोनों ऑक्सीजन सिलिंडर आपूॢतकर्ता को निर्देशित किया है कि सरकारी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को प्राथमिकता के आधार पर उनकी आवश्यकता अनुसार प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही वैसे निजी हॉस्पिटल जिनके यहां कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है उन्हेंं भी आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही लिक्विड ऑक्सीजन लगातार मंगाना सुनिश्चित करें।

ऑक्सीजन की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

भागलपुर। ऑक्सीजन आपूॢत की निगरानी समीक्षा व समन्वय के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अपर समाहर्ता राजेश झा राजा की निगरानी में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। अपर समाहर्ता को अध्यक्ष सदर एसडीओ आशीष नारायण व जिला आपूॢत पदाधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति जिले के कोरोना मरीजों के चिकित्सीय प्रबंधन के दौरान आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन गैस की आपूॢत का अनुश्रवण करेंगे एवं ऑक्सीजन सप्लायर और लिक्विड ऑक्सीजन गैस कंपनी के साथ सामंजस्य व समन्वय स्थापित करते हुए ऑक्सीजन गैस की निर्बाध आपूॢत सुनिश्चित कराएंगे।  

chat bot
आपका साथी