हर दो घंटे पर हो रही ऑक्सीजन की समीक्षा

मंगलवार को शाम सात बजे तक मेसर्स न्यू पाटलीपुत्रा गैस मैनुफैक्चरर औद्योगिक क्षेत्र बरारी में 22 टन और मेसर्स एसबीजी गैस अकबरनगर में 8.5 टन लिक्विड ऑक्सीजन स्टॉक में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 08:00 AM (IST)
हर दो घंटे पर हो रही ऑक्सीजन की समीक्षा
हर दो घंटे पर हो रही ऑक्सीजन की समीक्षा

भागलपुर। मंगलवार को शाम सात बजे तक मेसर्स न्यू पाटलीपुत्रा गैस मैनुफैक्चरर, औद्योगिक क्षेत्र, बरारी में 22 टन और मेसर्स एसबीजी गैस, अकबरनगर में 8.5 टन लिक्विड ऑक्सीजन स्टॉक में है। जिससे जिले में 30.5 टन लिक्विड ऑक्सीजन स्टॉक में है। इससे 3350 (बड़ा) ऑक्सीजन सिलिडर में ऑक्सीजन रिफिल होगा। जिलाधिकारी द्वारा उक्त दोनों संस्थान से ऑक्सीजन सिलेंडर की जा रही आपूर्ति से संबंधित जानकारी हर दो घंटे पर ली जा रही है। अधीक्षक, मद्य निषेध को मेसर्स न्यू पाटलीपुत्रा गैस मैनुफैक्चरर एवं खनिज विकास पदाधिकारी को मेसर्स एसबीजी गैस में नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है, जिनसे हर दो-दो घंटे पर ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की जा रही है।

.........

जिले के 18 स्थानों पर चल रहा सामुदायिक रसोई

जागरण संवाददाता, भागलपुर: कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के आलोक में मजदूर, निर्धन, निराश्रित नि:शक्त आदि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए 18 जगहों पर सामुदायिक रसोई स्थापित की गई है। सदर अनुमंडल में अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय घंटाघर, नवगछिया में इंटरस्तरीय विद्यालय एवं कहलगांव में गणपत सिंह उच्च विद्यालय में सामुदायिक रसाई का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रखंडों में 15 स्थानों को चिन्हित किया गया है।जगदीशपुर अंचल अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं सदर अस्पताल में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। नारायणपुर अंचल में सनसाईन पब्लिक स्कूल, बिहपुर अंचल में प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी, खरीक अंचल में उच्च विद्यालय, खरीक, गोपालपुर अंचल में लालजी मध्य विद्यालय, सिधिया मकन्दपुर, रंगराचौक अंचल में प्रखण्ड परिसर, रंगराचौक, इस्माईलपुर अंचल में मध्य विद्यालय, इस्माईलपुर, सुलतानगंज अंचल में आदर्श उच्च विद्यालय, सुलतानगंज, नाथनगर अंचल में आदर्श मध्य विद्यालय, कजरैली, शाहकुंड अंचल में मध्य विद्यालय, सुखसरोवर, सबौर अंचल में पंचायत सरकार भवन, खनकित्ता, गोराडीह अंचल में मध्य विद्यालय, गोराडीह, सन्हौला अंचल में बारी बुनियादी मध्य विद्यालय, भुड़िया तथा पीरपैंती अंचल में शेरमारी इंटर हाई स्कूल, पीरपैंती में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में कुल 18 स्थानों पर सामुदायिक रसोई का संचालन कराया जा रहा है, जिससे मजदूर, निर्धन, निराश्रित, नि:शक्त आदि जरूरतमंद लाभान्वित हो रहें हैं। मंगलवार को दोपहर में लगभग 1404 एवं शाम में 1387 व्यक्तियों को भोजन कराया गया है।

chat bot
आपका साथी