Bhagalpur Assembly Seat 2020 : भाजपा में वंशवाद का विरोध, निर्दलीय प्रत्‍याशी खड़ा करने की दी धमकी

Bhagalpur Assembly Seat 2020 लोकतंत्र में वंशवाद विषय पर लोकतंत्र बचाओ समिति की बैठक हुई। वक्‍ताओं ने कहा कि अगर इस बार भी भाजपा ने यहां से वंशवाद के आधार पर टिकट दिया तो यहां फ‍िर निर्दलीय प्रत्‍याशी को उतारा जाएगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:42 PM (IST)
Bhagalpur Assembly Seat 2020 : भाजपा में वंशवाद का विरोध, निर्दलीय प्रत्‍याशी खड़ा करने की दी धमकी
देवीबाबू धर्मशाला में लोकतंत्र बचाओ समिति की बैठक हुई।

भागलपुर, जेएनएन। अगर भाजपा में परिवारवाद को बढ़ावा मिला तो कार्यकर्ताओं के बीच से ही निर्दलीय प्रत्याशी को खड़ा किया जाएगा। यह निर्णय देवी बाबू धर्मशाला में लोकतंत्र बचाओ समिति द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में लिया गया। इसका विषय था 'लोकतंत्र में वंशवाद' था। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जनसंघ के दौर से भागलपुर जुझारू और संकल्पित कार्यकर्ता का क्षेत्र रहा है। अनुभवी, सेवा, समर्पण भाव से जुड़े कार्यकर्ता ही यहां का नेतृत्व किया है। जाति, परिवार को कभी अहमियत नहीं मिली। क्षमता आधारित नेतृत्व की परंपरा रही है, लेकिन पिछले 10 वर्षों से कैडर आधारित पार्टी पर जाति और परिवारवाद का ग्रहण लग गया है। इस कारण भाजपा के पारंपरिक सीट भागलपुर को हम खो रहे हैं। आयातित और अनुभवहीन नेता को थोप देने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश और असंतोष का माहौल है।

वक्ताओं ने कहा कि अगर इसपर प्रदेश और केंद्र निर्णय नहीं लेती है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच से निर्दलीय प्रत्याशी को खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिल्क महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. सुबोध विश्वकर्मा ने की। मंच पर भाजपा नेता विष्णु शर्मा एवं दीपक कुमार थे। मंच संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुड़े पवन गुप्ता ने किया। उन्‍होंने कहा कि हम सबों की मांग है कि पार्टी यहां के स्‍थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट दे। दर्जनों ऐसे कार्यकर्ता हैं यहां, जिन्‍होंने पार्टी के लिए वर्षों तक काम किया है। आज भी ऐसे कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी की पहचान है। इधर, यहां संगठन में भी समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। संगठन में भी ऐसे लोग आ गए हैं, जिनका पार्टी को कोई खास योगदान नहीं रहा है।

दीपक कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान इसलिए है कि इसके कुछ सिद्धांत हैं, जो अन्‍य पार्टियों से इसे अलग करती है। यह पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संगठन चलाती है। वंशवाद पार्टी के लिए खतरा है।

chat bot
आपका साथी