Bhagalpur Assembly Election 2020 : जिले में हिस्सा लेंगे 26 हजार कर्मी, आदर्श व सखी मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे

Bhagalpur Assembly Election 2020 भागलपुर में विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी में काफी तेजी आ गई है। चुनाव आयोग के निदेर्शों का पालन किया जा रहा है। इस बार महिला चुनावकर्मी की भी मदद ली जाएगी। लगातार मॉनिटरिंग हो रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:27 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 01:27 PM (IST)
Bhagalpur Assembly Election 2020 : जिले में हिस्सा लेंगे 26 हजार कर्मी, आदर्श व सखी मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे
भागलपुर जिले में चुनाव के दौरान 23096 कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Assembly Election 2020 : विधानसभा चुनाव में 26 हजार कर्मी हिस्सा लेंगे। इतने कर्मियों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध हो गई। हालांकि चुनाव में 23096 कर्मियों की आवश्यकता पड़ेगी। मतदान केंद्रों पर इस बार महिला कर्मियों को भी लगाया जाएगा। इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार से जुड़े प्रधानों को पत्र लिखकर पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव कार्य के लिए सूची उपलब्ध नहीं कराना अपराध है। अगर जल्द से जल्द सूची नहीं कराया गया तो संबंधित कार्यालय प्रधान के उपर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी खुद चुनाव के पूरे कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आज मास्टर ट्रेनरों को मिलेगा प्रशिक्षण

विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो पालियों 90 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण मिलेगा।  प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मास्टर ट्रेनर के अलावा बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतदान केंद्रों पर रहेगी मूलभूत सुविधा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर पानी, शौचालय, बिजली और रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। पीएचईडी को चापाकल और शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया है। जिले में 3,195 मतदान केंद्र हैं। इस बार 1,093 सहायक बूथ बनाए गए हैं। सेक्टर पदाधिकारियों को बूथ का नक्शा बनाकर देने को कहा गया है।

बनेंगे आदर्श व सखी मतदान केंद्र

सभी विधानसभा क्षेत्र में दो-दो आदर्श व सखी मतदान बनाए जाएंगे। सखी मतदान केंद्र पर सारे महिला कर्मी तैनात होंगे। मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। बैठने और ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी। जहां विकलांग मतदाताओं की संख्या अधिक है, उस बूथ को सजाया-संवारा जाएगा। इसकी तैयारी से अभी से कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी