किसानों ने बीएयू जल्द देगा कई सौगात... कॉलेजों में बनेंगे हाईटेक लैब, जीविका दीदियां अब पढ़ाएंगी उन्नत खेती का पाठ

बिहार कृषि विवि किसानों को जल्द कई सौगात देने जा रहा है। विवि के अंदर आने वाले सभी छह कॉलेजों में हाईटेक लैब बनेगा। साथ ही नवार्ड द्वारा बनवाए गए किसानों की कंपनी के सीओ को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:30 AM (IST)
किसानों ने बीएयू जल्द देगा कई सौगात... कॉलेजों में बनेंगे हाईटेक लैब, जीविका दीदियां अब पढ़ाएंगी उन्नत खेती का पाठ
बिहार कृषि विवि किसानों को जल्द कई सौगात देने जा रहा है।

भागलपुर [ललन तिवारी]। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अधिनस्थ सभी छह कॉलेजों में अंतराष्ट्रीय मानक के अनुसार हाइटेक लैब बनेंगे। इन पर 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कृषि महाविद्यालय सबौर में तीन करोड़ की लागत से अतिआधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण होगा। 

इसके अलावा बहुत जल्द विश्वविद्यालय में ग्रामीण विकास विभाग से जीविका दीदी को कृषि कार्य और प्रसार में दक्ष करने का करार होगा। नवार्ड द्वारा बनवाए गए किसानों की कंपनी के सीओ को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके व्यक्तित्व का भी विकास किया जाएगा। कुलपति ने इसके लिए सूबे के कृषि मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और नवार्ड के अधिकारियों से मुलाकात की है।

पूर्णरूपेण होगा डिजिटलाइज

अधिकारियों की मानें तो अब तक बिहार में ऐसी प्रयोगशाला का निर्माण सरकारी संस्थानों में नहीं कराया गया है। यह प्रयोगशाला पूर्णरूपेण डिजिटलाइज होगा। इसके अलावा देश और विदेश के प्रयोगशालाओं से इंटर लिंक होगा। इससे विदेशी विशेषज्ञों से भी यहां के छात्र ज्ञान ले सकेंगे। लैब का काम एक महीने के अंदर शुरू करने की योजना है। इसके लिए बीएयू प्रशासन ने कवायद शुरू कर दिया है।

जीविका दीदी किसान भाइयों को करेंगी जागरूक

इसके साथ ही जीविका दीदियां अब किसान भाइयों को जागरूक करेंगी। वे उन्हें उन्नत खेत, खेती में अत्यधिक तकनीक के प्रयोग आदि की जानकारी देंगी। इसके लिए बीएयू की ओर से जीविका दीदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एफपीओ के सीईओ को दक्ष

नवार्ड द्वारा सहयोग देकर बनवाए गए कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) के सीईओ को दक्ष किया जाएगा। इसके लिए भी बीएयू प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर लिया है। इसमें मुख्य रूप से सीईओ को कंपनी के संचालन संबंधि जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा सीईओ के व्यक्तित्व का भी विकास किया जाएगा। कारोबार बढ़ाने के लिए उन्हें बाजार के गणित से भी अवगत कराने की व्यवस्था है।

इस संबंध में कुलपति डॉ. आरके सोहने ने कहा कि कॉलेजों में लैब, जीविका दीदी को दक्ष और नवार्ड द्वारा बनाया गया किसान कंपनी के सीओ को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण बहुत जल्द दिया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी