बांका बनेगा ग्रीन सिटी... समाहरणालय गेट के सामने बनेगा बनेगा हर्बल पार्क, इन स्थानों का होगा सुंदरीकरण

आने वाले समय में बांका का लूक ग्रीन सिटी के रूप में नजर आएगा। इसके लिए समाहरणालय गेट के सामने हर्बल पार्क तैयार किया जा रहा है। साथ ही कई स्थानों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 12:20 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 12:20 PM (IST)
बांका बनेगा ग्रीन सिटी... समाहरणालय गेट के सामने बनेगा बनेगा हर्बल पार्क, इन स्थानों का होगा सुंदरीकरण
बांका में तैयार किया जा रहा हर्बल पार्क। जागरण।

जागरण संवाददाता, बांका। शहर का सुंदरीकरण के लिए डीएम सुहर्ष भगत ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत समाहरणालय गेट समीप स्थित तालाब का सुंदरीकरण करते हुए हर्बल पार्क के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही डीटीओ कार्यालय समीप तालाब एवं सर्किट हाउस से चिल्ड्रन पार्क तक तीन लेयर में कचनार, चंपा और कनक चंपा लगाने की योजना है। नप के बजट पेश होने के बाद इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

मास्टर प्लान किया गया है तैयार

सिटी मैनेजर रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के सुंदरीकरण को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया है। समाहरणालय गेट समीप तालाब का सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें बांस के कलाकारी से गेट एवं अन्य आकर्षक कलाकारी की जा रही है। तालाब के छह इंच मिट्टी को हटाया जा रहा है। इसमें बाहर से लाकर उपजाऊ मिट़््टी डाली जाएगी। इसे हर्बल पार्क के रूप में विकसित किया जाना है। पौधा लगाने की जिम्मेदारी मनरेगा एवं उद्यान विभाग को दी गई है। इसे आकर्षक लुक देने के साथ ही यहां बैठने एवं पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सर्किट हाउस से चिल्ड्रन पार्क तक लगेंगे पौधे

सर्किट हाउस से चिल्ड्रन पार्क तक लगभग 160 मीटर की दूरी है। इसमें सड़क के दोनों तरफ तीन लेयर में पांच मीटर की दूरी पर चंपा, कनक चंपा एवं कचनार के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सर्किट हाउस स्थित तालाब का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके चारो ओर पौधे लगाए जाएंगे।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाहरणालय गेट समीप तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। सर्किट हाउस के समीप पौधे लगाने की योजना तालाब में मिट्टी कार्य होने से शुरू नहीं हो सकी थी। इसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। -सुमित्रानंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, बांका  

chat bot
आपका साथी