लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और पुलिस पर पथराव करने वालों को बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका पुलिस ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी की है। इसमें लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी भी शामिल है। वहीं पुलिस पर पथराव करने वाले भी पकड़ में आए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:15 PM (IST)
लड़की का अश्लील वीडियो बनाने और पुलिस पर पथराव करने वालों को बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांका पुलिस ने की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका)। धनकुंड पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के तहत अलग- अलग कांड के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में सड़क दुर्घटना के दौरान बाइक चालक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाना पर पथराव करते हुए पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसपर पुलिस ने कांड के आरोपित गोराडीह थाना क्षेत्र के गोडरा गांव निवासी विभाष हरिजन को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले महीने पंचायत चुनाव में जीते सरपंच प्रत्याशी मु नौशाद द्वारा जुलूस निकाले जाने पर गश्ती में निकली पुलिस द्वारा डीजे व जुलूस का आदेश पत्र मांगे जाने पर भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया था। जिस कांड के आरोपित बलियास गांव निवासी मु रजिक को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने के आरोपित धनकुंड थाना क्षेत्र के बड़ी सिझत गांव निवासी नीतीश कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

बांका के रजौन प्रखंड के रायपुरा गांव के पास ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट

संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के पास भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत कोलाखुर्द गांव निवासी शांति कापरी के पुत्र विवेक कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसको लेकर ट्रैक्टर चालक ने थाने में चार लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह विवेक अपने ट्रैक्टर में सीमेंट लोड कर जा रहा था। इसी बीच रायपुरा चौक पर अपनी दुकान के पास गाड़ी लेकर जाम के चलते खड़ा था। इसी बीच संजय पासवान, बालेश्वर पासवान, दीपक पासवान एवं रोहित पासवान ने मिलकर लोहे की रड एवं लाठी से विवेक के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें उसके सिर में काफी चोट लगी है। थाने में दिए गए आवेदन में इन लोगों के ऊपर नगदी 4820 रुपये, गले में सोने की चकतो एवं सैमसंग का एंड्राइड मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। विवेक ने इन चारों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

chat bot
आपका साथी