Banka News: पीएम किसान के आठ हजार लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन, डीएओ ने सभी बीएओ को लिखा पत्र

बांका में पीएम किसान सम्मान निधि की योजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को पत्र लिखा है। इससे फर्जी किसान इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:00 PM (IST)
Banka News: पीएम किसान के आठ हजार लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन, डीएओ ने सभी बीएओ को लिखा पत्र
बांका में पीएम किसान सम्मान निधि की योजनाओं का भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है।

जागरण संवाददाता, बांका। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मेें लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें वैसे लाभुकों को चिन्हित किया जाना है। जिनके घर में एक से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है। लाभुक जिनकी मृत्यु को चुकी है। कर दाता है ऐसे लाभुकों को चिन्हित किया जाना है।

जिला कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव कुमार रंजन ने बताया कि जिले में भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। कुल आठ हजार 370 लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को समय पर भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

लाभुकों का होगा भौतिक सत्यापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के भौतिक सत्यापन में उनके द्वारा आवेदन में दी गई जानकारियों की जांच की जाएगी। इसमें राजस्व में भूमि रिकॉर्ड, मृत्यु हो चुकी है, पति-पत्नी, कर दाता, नौकरी जैसे बिंदुओं पर जांच की जाएगी। जांच के बाद इन लाभुकों को आगे इसका लाभ मिलेगा या नहीं या फिर इनसे पैसे की वसूली की जाएगी यह तय किया जाएगा।

अमरपुर 496

बांका 912

रजौन 593

बेलहर 872

कटोरिया 1425

चांदन 1111

धोरैया 543

शंभुगंज 430

बाराहाट 564

बौंसी 750

फुल्लीडुमर 674

समय पर योजना पूरा करने का निर्देश

जिला कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को समय पर योजनाएं पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को समय पर पूरा करने के साथ साथ किसानों को निर्देश दिया गया है।  

chat bot
आपका साथी