अब पॉश मशीन से जमा होगा शहर का होल्डिंग टैक्स, जानिए... क्‍या है नई व्‍यवस्‍था

अब नगर परिषद का बकाया टैक्स जमा करने के लिए अब लोगों को परेशानी नहीं होगी। शहर के लोगों को मिलेगा लाभ तुरंत मिलेगा रसीद। 31 लाख टैक्स का रखा गया था लक्ष्य 34 लाख हो चुका है जमा।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:44 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:44 AM (IST)
अब पॉश मशीन से जमा होगा शहर का होल्डिंग टैक्स, जानिए... क्‍या है नई व्‍यवस्‍था
पॉश मशीन से जमा होगा शहर का होल्डिंग टैक्स।

जागरण संवाददाता, बांका। नगर परिषद का बकाया टैक्स जमा करने के लिए अब लोगों को नगर परिषद का चक्कर नहीं काटना होगा। इसके लिए नप के टैक्स कलेक्टर घर-घर जाकर पॉस मशीन से ऑनलाइन टैक्स वसूलेंगे। वहीं जमा किए गए टैक्स की रसीद भी दी जाएगी।

सभी वार्डों में टैक्स ऑनलाइन पॉश मशीन

नगर परिषद के नगर प्रबंधक रितेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों का टैक्स ऑनलाइन पॉश मशीन से किया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। टैक्स कलेक्टर का फिल्ड ड्यूटी रहने के कारण टैक्स जमा करने आए लोगों को परेशानी होती थी। पर अब मशीन की सुविधा होने से लोगों को लौटना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा पांच पॉश मशीन उपलब्ध कराया गया है। इसमें करदाता कैश, चेक और कार्ड के माध्यम से भी टैक्स जमा कर सकेंगे। वहीं, पॉश मशीन से भुगतान होने से पैसा सीधा नगर परिषद के बैंक खाते में जाएगा।

इस साल 34 लाख टैक्स  हुआ जमा

बताया कि शहर में इस बार 31 लाख होल्डिंग टैक्स जमा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत अभी तक 34 लाख रुपया जमा हो गया है। पर ऑनलाइन टेक्स जमा होने से इसमें तेजी आएगी।  टैक्स कलेक्टर घर पर भी जाकर ऑनलाइन टैक्स जमा करेंगे।  कार्यालय में भी एक कर्मचारी को इसके लिए लगाया गया है। जहां कार्यालय अवधि क दौरान अपना टैक्स जमा कर सकेंगे।

अभी दो कर्मचारी द्वारा टैक्स कलेक्ट किया जा रहा है। पर फिल्ड ड्यूटी होने के कारण कई बार लोगों को लौटना पड़ता था।  अब उक्त  मशीन के लगने से लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं, टैक्स कलेक्ट में भी इजाफा होगा। इसकी शुरूआत शनिवार से की गई। - सुमित्रानंदन, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद

कैशलेश सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा शुरु की गई है। इससे सभी कार्य पारदर्शिता पूर्वक होंगे। - संतोष सिंह, अध्यक्ष, नगर परिषद

chat bot
आपका साथी