BANKA : चुनावी रंजिश में RJD के पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे को मारी थी गोली, मुखिया के बेटे पर आरोप

बेलहर के आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे को चुनावी रंजिश में गोली मारी गई थी। स्‍वजनों ने इसका आरोप मुखिया के बेटे पर लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मुखिया के घर पर पहुंच कर इस बारे में...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 12:15 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:15 PM (IST)
BANKA : चुनावी रंजिश में  RJD के पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे को मारी थी गोली, मुखिया के बेटे पर आरोप
मुखिया रुकमिनी देवी के घर पर पहुंची पुलिस।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। कटोरिया के पूर्व राजद विधायक भोला यादव के पुत्र प्रफुल्लचंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव गोलीकांड में मुखिया रुकमिनी देवी के पुत्र निर्मल यादव सहित तीन को आरोपित किया है। इधर, बौंसी, बाराहाट एवं पंजवारा थाने की पुलिस मुखिया के घर छापेमारी करने पहुंची। इस क्रम में मुखिया ने इस कांड से पुत्र को निर्दोष बताया है। जख्मी पप्पू का फिलहाल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती है। पप्पू ने चुनाव रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। आज चिकित्सक द्वारा आपरेशन कर पप्पू के कमर से गोली निकालने की जानकारी दी है।

-पूर्व विधायक पुत्र गोलीकांड में मुखिया पुत्र को किया नामजद

-पूर्व विधायक के स्‍वजनों ने चुनावी रंजिश में गोलीमारने का लगाया आरोप

-मुखिया रुकमिनी देवी बोलीं- इस कांड से उनके बेटे का कोई लेना देना नहीं


मरवावरण और जबरा के बीच घात लगाए बैठे थे अपराधी 

जानकारी के अनुसार कुशमाह स्थित घर से पप्पू यादव बाइक से रविवार की रात बौंसी बाजार आ रहे थे। इसी क्रम में मरवावरण व जबरा के बीच पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने गोली मारी थी। एक गोली कमर में लगने से पप्पू सड़क पर बाइक लेकर गिर गए। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को देखकर बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए थे। गोली लगने से जख्मी पप्पू को इलाज के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। पप्पू के पिता पूर्व विधायक भोला यादव ने प्रशासन से अपराधियों के गिरफ़तारी की मांग की है। इधर, गोलीबारी के विरोध में पप्पू समर्थकों ने एक घंटे तक सड़क जाम किया था। आक्रोशित लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस संदर्भ में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। 

chat bot
आपका साथी