Banka Crime: 65 किलो गांजा के साथ भागलपुर व अररिया के तीन तस्कर गिरफ्तार, शराब भी बरामद

Banka Crime बांका के चांदन में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक वाहन जांच सुग्गासार मोड़ के रेलवे ओभरव्रिज पर की गई। इस वाहन से बरामद किया गया है। वहीं बांका और अररिया में शराब बरामद किया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 05:16 PM (IST)
Banka Crime: 65 किलो गांजा के साथ भागलपुर व अररिया के तीन तस्कर गिरफ्तार, शराब भी बरामद
बांका में गांजा तस्‍कर को पुलिस ने पकड़ा।

बांका, जागरण संवाददाता। देवघर-कटोरिया पक्की सड़क पर बुधवार को चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक क्वायलिश गाड़ी की जांच सुग्गासार मोड़ के रेलवे ओभरव्रिज पर की गई। जिसमें 40 पैकेट में बंद 65 किलो गांजा के साथ तीन कांवरिया के रुप में तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में छबिलाल शर्मा भागलपुर जिले के सच्चिदानन्दनगर तिलकामांझी निवासी, गणेश मंड़ल नबाबगंज दरियाही टोला कुरसेला एवं जशवीर शर्मा अररिया जिले के सोनापुर निवासी शामिल हैं। तीनों ने पुलिस से बताया कि वे लोग देवघर से गांजा लेकर भागलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में उसकी गिरफ्तारी हुई है।  

पुलिस सभी तस्करों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वाहन मालिक एवं तीनों के आपराधिक इतिहास को लेकर संबंधित पुलिस से संपर्क किया गया है।

इधर, बेंहगा पुल पर एक ऑल्टो कार की जांच में 25 पेटी में 300 बोतल में 225 लीटर विदेशी शराब  के साथ भी दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों में राहुल कुमार नूतनडीह सरायठेला, धनबाद औऱ सोयम कुमार सराय ढेला धनबाद शामिल हैं। बरामद गांजा एवं शराब को बीडीओ दुर्गाशंकर औऱ सीओ प्रशांत शांडिल्य की देखरेख में वजन कराया गया। साथ ही दोनों मामले में अलग- अलग मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर देवघर से शराब लेकर भागलपुर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में गिरफ्तारी हुई है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के साथ मुखराम सिंह एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे।

एक बोतल नेपाली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

अररिया के पलासी थाना पुलिस ने बीते मंगलवार रात्रि  गुप्त सूचना के आधार पर कनखुदिया गांव के एक पुआल घर से एक बोतल रेशम लीची नेपाली शराब बरामद किया। इस मामले में एक व्यक्ति को दबोचा। दबोचा गया व्यक्ति कनखुदिया गांव का निरंजन कुमार मंडल बताया गया है। इस संबंध में सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र यादव के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि इस मामले में एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी