Banka Crime: दूसरी शादी के बाद पहली पत्‍नी को घर से निकाला, चार साल से न्‍याय के लिए थाने का लगा रही चक्‍कर

बांका में एक महिला न्‍याय के लिए चार साल से भटक रही है। पति ने दूसरी शादी के बाद पहली पत्‍नी को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद महिला की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई थी लेकिन इसके बाद भी...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:53 AM (IST)
Banka Crime: दूसरी शादी के बाद पहली पत्‍नी को घर से निकाला, चार साल से न्‍याय के लिए थाने का लगा रही चक्‍कर
बांका में एक महिला न्‍याय के लिए चार साल से भटक रही है।

संवाद सूत्र, जयपुर (बांका)। पत्नी को घर से मारपीट कर भगा कर दूसरी शादी करनेवाला व्यक्ति कोर्ट के वारंट कुर्की को ठेंगा पर रख कर खुलेआम घूम रहा है। हैरत की बात तो यह है कि कोर्ट से जारी वारंट कुर्की पर कार्रवाई करने के लिए पिछले चार वर्ष से पुलिस को फुर्सत नहीं मिल सकी है। झारखंड मोहनपुर थाना क्षेत्र बाबूपुर निवासी पीड़िता के पिता आनंदी राउत ने बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए देवघर कोर्ट का सहारा लिया था। न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा कुर्की वारंट निकाले चार वर्ष हो गए। मगर आज तक न तो गिरफ्तारी हुई और ना ही कुर्की।

-पति ले आया सौतन, इंसाफ को लेकर भटक रही पहली पत्नी

-चार साल के बाद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

29 नवंबर 2019 को पीड़िता महिला अपने बूढ़े पिता के साथ एसपी कार्यालय में भी फरियाद लगा चुकी है। तत्कालीन थानाध्यक्ष को एसपी ने कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। इस बीच तत्कालीन थानाध्यक्ष से कई बार मिल चुकी आशा देवी ने बताया कि गिरफ्तारी कुर्की करने की बात करने पर उल्टे इसे ही डांट डपट कर भगा दिया जाता था। पीड़ित महिला आशा देवी ने बताया कि उनकी शादी मनिया पंचायत मनिया गांव के गुला महतो के साथ हुई थी।

आशा का आरोप है कि उसके साथ पति, सास, ससुर अक्सर मारपीट किया करते थे। अंत में खाना पीना बंद कर मारपीट कर घर से भगा दिया और पति ने दूसरी शादी भी कर ली। अंत में आशा देवी अपनी मांग की सिंदूर भी सौतन को बांटने के लिए तैयार हो गए। वो सौतन के साथ भी रह लेती। बावजूद रानी बनकर ससुराल आई आशा देवी को उस घर में नौकरानी की दर्जा भी नहीं मिली। बहरहाल पिछले चार वर्ष से प्रशासनिक उदासीनता के कारण इंसाफ के लिए बूढ़े पिता के साथ अवला दर-दर भटक रही है।

मेरे संज्ञान में नहीं था, थाना में वारंट कुर्की आया है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष कटोरिया। 

chat bot
आपका साथी