Banka coronavirus update: ग्रामीण हाट से हो सकता है कोरोना विस्फोट... बांका के हाटों में मास्क और शारीरिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान

Banka coronavirus update बांका में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से फैल रहा है। ऐसे में ग्रामीण हाट में लोग मास्क और शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं कर रहे हैं। सभी सीओ को इसे फैलाव के साथ लगाने को कहा गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 04:15 PM (IST)
Banka coronavirus update:  ग्रामीण हाट से हो सकता है कोरोना विस्फोट... बांका के हाटों में मास्क और शारीरिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान
Banka coronavirus update: बांका में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से फैल रहा है।

जासं, बांका। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क पर प्रशासनिक सख्ती का असर दिखने लगा है। मगर शारीरिक दूरी का अनुपालन कराना प्रशासन के लिए अब भी बड़ी चुनौती है। सप्ताह में पांच दर्जन बड़ी हाटें लग रही हैं। हर हाट में सैकड़ों लोग जुट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार सभी सीओ को इसे फैलाव के साथ लगाने या जगह नहीं होने पर इसे सीमित कर लगाने को कहा गया है। इसके बाद भी ग्रामीण हाटें लग रही है। जिससे संक्रमण का खतरा बढऩे की अधिक उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार जिला के 11 प्रखंडों में हर दिन किसी ने किसी प्रखंड या अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण हाट लग रहा है। एक भी हाटों में गोल घेरा या दो गज की दूरी का पालन नहीं हो रहा है। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते जा रही है। पांच दर्जन से अधिक संक्रमण के एक्टिव केस के बाद भी सोमवार को फिर नए 15 केस सामने आया है। जबकि तीन हजार से अधिक केस लंबित है। लंबित मामले की रिपोर्ट आने पर कोरोना विस्फोट होने की संभावना है। प्रखंड मुख्यालय बांका के समुखिया एवं ककवारा में भी दो दिन हाट लग रही है। कटोरिया प्रखंड के जयपुर में सोमवार को ग्रामीण हाट में काफी भीड़ लगी रही।

कहा-कहा किस दिन लग रही हाट

बांका के समुखिया मोड़, ककवारा, अमरपुर के धर्मपुर, कटोरिया के जयपुर, कथार, असनाहा, उपरचक , मढिय़ा एवं सलैया, बेलहर प्रखंड के केडिय़ा, गोड़ा, रासरियाख, लिखनीकोझी, धोरैया प्रखंड के कुरमा, गौरा, बबुरा, बाराहाट, महराणा, चांदन में भी मंगलवार व शुक्रवार , शंभूगंज में रविवार एवं गुरुवार को ग्रामीण हाटें लगती है। एक भी हाट में दो गजों की दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।

सभी अंचलाधिकारियों को ग्रामीण हाटों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। बाजार में दो गज की दूरी व गोल घेरा बनाने का काम जल्द शुरु किया जाएगा। कोरोना में लोगों को भी जागरुक होकर रहना होगा।

मनोज कुमार चौधरी, एसडीओ, बांका

chat bot
आपका साथी